5 इंच की है डिस्प्ले
माइक्रोमैक्स कंपनी ने अपने इस नये स्मार्टफोन Canvas Knight 2 में एंड्रायड का ऑपरेटिंग सिस्टम दिया है। इसमें आपको एंड्रायड 5.0 लॉलीपाप ओएस मिलेगा। वहीं इस हैंडसेट में आपको 5 इंच की डिस्प्ले मिलेगी। इसके अलावा अगर इस हैंडसेट के प्रोसेसर पर गौर करें तो इसमें आपको 1.5GHz का 64 बिट वाला ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मिलेगा। साथ में 2जीबी की रैम मिलेगी। वहीं अगर इसकी स्टोरेज क्षमता की बात करें तो इसमें 16जीबी की इंटरनल मेमारी मिलेगी। जबकि 32जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड की सुविधा मिलेगी।
13 एमपी का रियर कैमरा
कंपनी ने अपने इस नये हैंडसेट Canvas Knight 2 को काफी स्टाईलिश बनाया है। इसका बेहतरीन लुक यूजर्स को अट्रैक्ट कर सकता है। वहीं इसमें 13 एमपी का रियर कैमरा मिलेगा, जिसमें की एलईडी फ्लैश होगा। जबकि फ्रंट कैमरा 5 एमपी का होगा। अगर कनेक्टिविटी की बात की जाये तो Canvas Knight 2 में आपको 4जी, 3जी, ब्लूटूथ, वाई-फाई और जीपीएस आदि की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा बैटरी बैक-अप में यह बेहतरीन है. इसमें आपको 2260mAH की बैटरी मिलेगी।
स्पेसिफिकेशन :-
Model | Canvas Knight 2 |
Sim | Dual SIM |
Display | 5-inch (1280 x 720 pixels) HD AMOLED |
Memory | RAM 2GB, ROM 16GB, External Card upto 32GB |
Connectivity | GPRS, EDGE, 4G, 3G, Wifi, Bluetooth, USB |
Camera | Front- 5, Rear – 13MP with Flash |
OS | Android 5.0 (Lollipop) |
CPU | 1.5 GHz octa-core 64-bit processor |
GPU | Adreno 405 |
Battery | 2260 mAh |
Price | Rs. 16,299 |
Hindi News from Technology News Desk
Technology News inextlive from Technology News Desk