तस्वीर है एक पहेली
जैसा कि तस्वीर में देखा जा सकता है कि महिला के एक हाथ में बंदूक है वहीं दूसरे में सिगरेट है। पास में स्टूल गिरा हुआ है। पहली नजर में देखकर इसके बारे में कुछ भी तय करना गलत होगा। ऐसे में बेहतर यही है कि आसपास दिख रहे सबूतों की जांच-परख कर कुछ नतीजे पर पहुंचा जाए। फिर भी आपको उत्तर ढूंढ़ने में दिक्कत हो रही है तो....हम आपको बताते हैं।

यह है उत्तर : इस महिला के मर्डर, सुसाइड और एक्सीडेंट तीनों बातें नजर आती हैं।

1. मर्डर :
यह मर्डर है क्योंकि महिला के एक हाथ में सिगरेट है। अगर महिला सुसाइड करती तो वह पूरी सिगरेट पीकर खुद को गोली मारती। इसके अलावा खून भी राइड साइड फैला हुआ है वहीं बंदूक भी दाहिनी तरफ है। तो ऐसा नामुमकिन है। इसलिए कहा जा सकता है कि बदमाश ने महिला की हत्या की बंदूक उसके हाथ में पकड़ा दी लेकिन वह यह भूल गया कि बंदूक दाईं तरफ रखनी हैं या बाईं तरफ...

2. सुसाइड :
यह सुसाइड भी हो सकता है क्योंकि लैंप स्विच ऑफ है महिला ने चश्मा निकालकर रखा हुआ है। यानी कि पहले महिला ने सुसाइड नोट लिखा फिर अपना चश्मा उतारा और खुद को गोली मार ली। वहीं सिगरेट और एल्कोहल को देखकर कह सकते हैं महिला काफी डिप्रेशन में थी।

3. एक्सीडेंट :
हो सकता है यह एक्सीडेंट हो क्योंकि महिला कुछ लिख रही थी कि तभी उसको कुछ आवाज सुनाई दी। महिला ने अपनी सेफ्टी के लिए बंदूक निकाल ली। लेकिन बाद में उसे पता चला कि जो खटपट की आवाज थी वो बिल्ली थी। इसलिए वह वापस स्टूल पर आकर बैठ गई। पहले उसने शराब पी और फिर सिगरेट जलाई। तभी अचानक उसका स्टूल फिसल गया और उसका सिर दीवार पर टकरा गया जिससे उसकी मौत हो गई।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

 

Interesting News inextlive from Interesting News Desk