- स्कूल से लौटकर चारा काटने गई थी खेत, गांव के युवक ने किया रेप

- रेप में छात्रा की हालत बिगड़, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती

KAUSHAMBI(26Nov,JNN): महेवाघाट थाना क्षेत्र के अढ़ौली गांव में बुधवार की शाम चार बजे खेत में बरसीम काट रही एक बालिका के साथ गांव के ही एक युवक ने दुराचार किया। इससे उसकी गंभीर हो गई। बालिका को पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मुह में बांध दिया था कपड़ा

अढ़ौली गांव की एक नौ वर्षीय छात्रा बुधवार को स्कूल से घर आई। खा पीकर वह बरसीम काटने के लिए खेत चली गई। वह खेत में बरसीम काट रही थी। इसी दौरान गांव का एक युवक पहुंचा और उसे दबोच लिया। छात्रा ने शोर मचाने का प्रयास किया तो उसका मुंह कपड़े से बांध दिया। इसके बाद बाद छात्रा से रेप किया। इस दरिंदगी से छात्रा की हालत खराब हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद युवक भाग निकला। किसी तरह बालिका खेत से बाहर निकली तो लोगों को जानकारी हुई। परिजनों को जब यह बात पता चली तो वे आक्रोशित हो उठे। छात्रा की हालत गंभीर थी। सूचना महेवाघाट पुलिस को दी गई।

एंबुलेंस से पहुंचायी गई अस्पताल

मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से छात्रा को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। पुलिस को आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। महेवाघाट एसओ रामेंद्र तिवारी का कहना है कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।