-तिगुना व बैक डेट से होल्डिंग टैक्स का चहुंओर विरोध

-बोले मंत्री-एक मई से लागू नहीं होगी नियमावली

-नगर आयुक्त ने कहा-एक मई से नियमावली लागू नहीं करने की कोई सूचना नहीं

RANCHI: राजधानी में होल्डिंग टैक्स को लेकर रांची के विधायक सह नगर विकास मंत्री सीपी सिंह फंस गए हैं। शहर के लोगों का कहना है कि इस नई नियमावली के लागू होने से होल्डिंग टैक्स तीन-चार गुना बढ़ जाएगा। वहीं, इसे दो साल पहल से लागू करने को लेकर भी लोग विरोध कर रहे हैं। ऐसे में सीपी सिंह सफाई देने के बावजूद लोगों के निशाने पर हैं। क्योंकि रांची नगर निगम ने स्पष्ट कर दिया है कि इसे नगर विकास विभाग ने ही पास किया है। इसमें बदलाव संभव नहीं है।

बैकडेट से नियमावली लागू

रांची शहर में होल्डिंग टैक्स को लेकर आज कल घमासान मचा हुआ है। राजधानी रांची में झारखंड नगरपालिका संपत्ति कर नियमावली एक अप्रैल ख्0क्ब् से प्रभावी हो गई है। एक सप्ताह पहले ही रांची नगर निगम निगम के सीईओ प्रशांत कुमार ने रांची नगर निगम क्षेत्र के ख्.भ्0 लाख से अधिक मकानों का सेल्फ असेसमेंट ख् मई से लेकर फ्क् जुलाई तक करने का दिया है। इसके बाद से होल्डिंग टैक्स को लेकर लोगों में नाराजगी है।

शहर के लोग कनफ्यूज

होल्डिंग टैक्स पर बढ़ते विरोध को देखते हुए शनिवार को नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने घोषणा की कि क् मई से होल्डिंग टैक्स की सेल्फ असेसमेंट व्यवस्था लागू नहीं होगी। जबकि नगर आयुक्त प्रशांत कुमार ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि इस पर मकानों का सेल्फ असेसमेंट ख् मई से लेकर फ्क् जुलाई तक लोगों को नई दर से करना होगा। इसमें एक महीने का बोनस टाइम लोगों को दिया जा सकता है। लेकिन, यह एक मई से लागू नहीं होगा। इस संबंध में नगर विकास विभाग से उनके पास कोई सूचना नहीं है। ऐसे में इसको लेकर आम लोगों को भी कनफ्यूजन है।

बॉक्स

कांग्रेस के निशाने पर सरकार

होल्डिंग टैक्स को लेकर विपक्ष ने राज्य सरकार पर हमला बोला है। शनिवार को कांगे्रस पार्टी के पूर्व प्रदेश महासचिव डॉ। राजेश कुमार गुप्ता व छोटू ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि राज्य की बीजेपी सरकार ने झारखंड नगरपालिका संपत्ति कर निर्धारण संग्रहण व वसूली नियमावली जारी कर रांची नगर निगम, राज्य की ब्ख् नगर परिषद व नगर पंचायत में रहने वालों लोगों से ख्0क्म् में नियम लागू कर ख्0क्ब् से टैक्स वसूलने की तैयारी की है। उन्होंने कहा कि रांची की जनता ने जिस सीपी सिंह को पांचवीं बार अपना विधायक चुना और नगर विकास मंत्री की कुर्सी तक पहुंचाया। उन्हीं के विभाग की तरफ से होल्डिंग टैक्स के नाम पर जजिया कर वसूलने की तैयारी हो रही है। ऐसे में कांग्रेस कभी भी इस काले कानून को नहीं मानेगी। क्योंकि होल्डिंग टैक्स लोगों को और भी ज्यादा परेशानी में डालेगा और महंगाई की मार झेल रहे लोगों की इससे मुसीबत बढ़ेगी।