>Ranchi : तारा शाहदेव को झारखंड सरकार के खेल विभाग में सीधी नियुक्ति मिलेगी। यह घोषणा मंगलवार को झारखंड सरकार की मानव संसाधन विकास, कला, संस्कृति, खेलकूद और युवा कार्य मंत्री गीताश्री उरांव ने की। उन्होंने कहा कि तारा शाहदेव को झारखंड सरकार हर सुविधा भी देगी, जिससे वह शूटिंग में मेडल जीतकर झारखंड और देश का नाम रौशन कर सके। मंत्री गीताश्री उरांव ने कहा कि तारा शाहदेव को हर हाल में न्याय मिलना चाहिए। इस मामले में जो लोग भी दोषी हों, उन्हें सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने तारा शाहदेव की हौसलाअफजाई करते हुए कहा कि तारा ने वीरता का परिचय देकर अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई है।

महिला आयोग में ख्भ् मामलों की हुई सुनवाई

मंगलवार को राज्य महिला आयोग में ख्भ् अलग-अलग मामलों की सुनवाई हुई। इसमें रांची समेत कोडरमा, जामताड़ा से कई मामले आए। झारखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष महुआ माजी ने बताया कि घरेलू हिंसा को लेकर सबसे ज्यादा मामलों की सुनवाई की गई। इनमें रांची के ही दंपति का मामला भी शामिल था, जिसमें एक महिला ने कहा कि वह घरेलू हिंसा की वजह से अपने पति के साथ रहना नहीं चाहती है। वहीं, प्रॉपर्टी ओनरशिप को लेकर भी मामला पहुंचा, जिसमें दत्तक पुत्री अपने पिता की प्रॉपर्टी पर अपने हक के लिए न्याय मांगने पहुंची। फिलहाल अध्यक्ष व सदस्यों की ओर से आवेदक के कागजात की जांच चल रही है। बुधवार को आयोग की ओर से दूसरे दिन की सुनवाई की जाएगी।

छह महीने की तमन्ना को दवा के लिए मदद की जरूरत

हरमू के आजाद नगर निवासी महमूद आलम ने अपनी छह माह की बीमार नतनी तमन्ना परवीन की दवा के लिए लोगों से आर्थिक मदद की अपील की है। महमूद आलम ने बताया कि उनकी नतनी तमन्ना परवीन का एम्स, दिल्ली में ऑपरेशन कराया गया है और फिलहाल उसका इलाज रांची में डॉ राजीव मिश्रा की देखरेख में हो रहा है। उन्होंने बताया कि बच्ची को दवा की सख्त जरूरत है और वह बहुत गरीब हैं। उनके पास इतने पैसे नहीं हैं कि वह तमन्ना के लिए दवा खरीद सकें। उन्होंने उनकी आर्थिक मदद करने को इच्छुक लोगों से उनके मोबाइल नंबर 9709क्979ब्भ् पर संपर्क करने या बैंक ऑफ इंडिया में उनके (महमूद आलम के) अकाउंट नंबर ब्90क्क्0क्क्000म्ब्क्0 में मदद की राशि डालने की अपील की है।