- बख्तियारपुर के पास बाइक से ले गया युवक, अपने चार दोस्तों को भी बुलाया

- दो दिन पहले ब्वायफ्रेंड ने बुलाया था मगर खुद नहीं आया, दूसरे लड़कों के चंगुल में फंस गई

PATNA : नाबालिग लड़की से गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। बाढ़ की रहने वाली डिंपी (बदला नाम) को चार लड़कों ने हवश का शिकार बनाया है। इस संबंध में महिला थाना में लड़की के बयान पर एफआईआर दर्ज की गई है। मिली जानकारी के मुताबिक डिंपी दो दिन पहले घर से निकली थी।

ब्वायफ्रेंड ने बख्तियारपुर स्टेशन बुलाया था

उसके ब्वायफ्रेंड ने उसे बख्तियारपुर स्टेशन बुलाया था। लड़का उसी के एरिया के दूसरे गांव का है। मगर वह उसे बुलाकर नहीं आया। स्टेशन पर ही वह एक दूसरे लड़के के चक्कर में फंस गई। इस लड़के ने बात करने के लिए अपना फोन भी दिया फिर उसे विश्वास में लिया और बाइक पर बैठाकर घर पहुंचाने की बात कहते हुए उसे साथ ले गया।

राजेन्द्र नगर में मिली बदहवास

जानकारी के अनुसार उस लड़के ने उसे नालंदा के हिलसा एरिया में ले गया। वहां उसने फोन कर अपने और तीन दोस्तों को बुला लिया। रात भर उसके साथ रेप किया। अगले दिन ट्रेन पर बैठा दिया। इसके बाद वह राजेन्द्र नगर टर्मिनल पर उतरी। जहां से राजेन्द्र नगर रोड नम्बर म् में बदहवास मिली। इसके बाद पुलिस ने उसे महिला थाने पहुंचाया जहां उसके बयान पर चार लड़कों पर एफआईआर दर्ज की गई। सीनियर एसपी विकास वैभव ने बताया कि लड़की बाढ़ की रहने वाली है चार लोगों को आरोपी बनाया गया है। लड़की की मेडिकल जांच कराई जा रही है। रेप और एससी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ है आरोपियों की तलाश हो रही है।