-टेल्को थाना एरिया का है मामला, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

-65 वर्षीय दुष्कर्मी गिरफ्तार, किशोरी बरामद

-जान से मारने की धमकी देकर लंबे समय तक करता रहा जबरदस्ती

JAMSHEDPUR : क्फ् वर्षीय किशोरी को धमकी देकर उसके साथ तीन माह से म्भ् वर्षीय लक्ष्मीकांत दुष्कर्म कर रहा था। जब किशोरी गर्भवती हो गयी तो किशोरी के परिजनों को मामले की जानकारी हुई। किशोरी के पिता ने लक्ष्मीकांत के खिलाफ टेल्को थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। जिसके बाद पुलिस ने छापामारी कर गोविन्दपुर पैसेंजर हाल्ट से लक्ष्मीकांत को गिरफ्तार कर लिया। दुष्कर्मी ने किशोरी से युवती से छेड़छाड़ की बात कबूल की है, लेकिन रेप करने से इनकार किया है। उधर, टेल्को थाना में किशोरी से वरीय पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को पूछताछ की है।

यह है मामला

टेल्को खडंगाझाड़ के मौर्य अपार्टमेंट निवासी लक्ष्मीकांत के घर पास में ही रहने वाली किशोरी पानी भरने के लिए जाती थी। बच्ची को बहला-फुसला कर चॉकलेट व बिस्कुट देने का लालच देकर उसके साथ लक्ष्मीकांत ने दुष्कर्म किया। जब किशोरी ने घटना की जानकारी अपने माता पिता को कह देने की बात आरोपी से कही तो वह किशोरी को धमकी देने लगा, जिससे किशोरी भयभीत हो गयी। जब किशोरी गर्भवती हो गयी तो मामले की जानकारी उसके परिजनों को हुई। परिजनों ने लक्ष्मीकांत के घर जाकर हंगामा किया, जिससे घबराकर किशोरी का गर्भपात करवा देने की बात आरोपी व उसकी पत्नी ने कही। फिर मंगलवार की सुबह करीब क्क् बजे लक्ष्मीपाल उसकी पत्नी किशोरी को अपने साथ ले कर चले गए। लेकिन मंगलवार की शाम तक जब वे लोग नहीं लौटे तो आरोपी के मोबाइल पर परिजनों ने संपर्क किया, लेकिन मोबाइल स्वीच ऑफ होने के कारण बात नहीं हो सकी। किशोरी का अपहरण कर उसकी हत्या करने की आशंका मन में आते ही किशोरी के परिजन बस्ती वालों की मदद से टेल्को थाना पहुंचे और मामले की जानकारी लिखित रूप में पुलिस को दी।

डाक्टर की तलाश

जिस क्लिनिक में अवैध तरीके से किशोरी का गर्भपात डाक्टर द्वारा किया गया है। उस क्लिनिक की जानकारी टेल्को पुलिस ने आरोपी से हासिल कर ली। पुलिस जल्दी ही उक्त क्लिनिक में छापामारी कर डॉक्टर को गिरफ्तार कर सकती है। सूत्रों की माने तो घाटशिला स्थित एक क्लिनिक में किशोरी का गर्भपात करवाया गया है। टेल्को थाना प्रभारी ने बताया कि किशोरी के साथ दुष्कर्म करने की शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ की जा रही है।