कलात्मक चीजों का सग्रह:
अमेरिका के न्यूयार्क में अलब्राइट-नॉक्स आर्ट गैलरी आज पूरी दुनिया में चर्चित है। यहां पर अलब्राइट-नॉक्स आर्ट गैलरी कलात्मक चीजों का एक बड़ा सग्रह हैं। जिन्हें देखने के लिए यहां पर पूरी दुनिया से लोग आते हैं। यहां थॉमस Hoving, कला इतिहासकार और कला, न्यूयॉर्क के मेट्रोपोलिटन म्यूजियम से जुड़ी तमाम प्राचीन काल की चीजें दिखाई देती हैं।

mirrored art! क्‍या आप पता लगा सकते हैं इस तस्‍वीर में कहां है फोटोग्राफर?

1966 मे बनी मिरर्रड आर्ट:
ऐसे में इस अलब्राइट-नॉक्स आर्ट गैलरी में 1966 मे बनी मिरर्रड आर्ट आज भी लोगों के लिए एक पजल है। इसे देखकर यहां पर आने वाले दर्शकों का दिमाग खुद ब खुद उलझ जाता है। लोग यहां पर आने के बाद जब इसके देखते हैं तो ये देखकर चौक जाते हैं कि आखिर इसमें फोटोग्राफर कहां है। ये तो तय है कि इसमें फोटोग्राफर मौजूद हैं क्योंकि यह आर्ट मिररर्ड आर्ट है।

mirrored art! क्‍या आप पता लगा सकते हैं इस तस्‍वीर में कहां है फोटोग्राफर?

एक नई तरीके की मूर्तिकला:

लुकास सामारस के हाथों बनाई गई यह आर्ट एक अद्भुत आर्ट हैं। इसे एक नई तरीके की मूर्तिकला का नाम दिया जा सकता हैं। यह कलाकृति आतंरिक कक्ष में रखी गई है। आंतरिक कक्ष संख्या 2 में एक सीमित स्थान बना है। इसकी छत दीवारें फर्श और फर्नीचर सभी मिरर लैस है। इस आकर्षक पहेली वाली संरचना से ऐसा प्रतीत होता है कि फोटोग्राफर खुद को छुपाने की कोशिश कर रहा है।

mirrored art! क्‍या आप पता लगा सकते हैं इस तस्‍वीर में कहां है फोटोग्राफर?

रहस्य को रेडिएटर सुलझा सकता:
हालांकि इस उलझी हुई आकर्षक कलाकृति के रहस्य को रेडिएटर सुलझा सकता है। रेडिएटर के माध्यम से देखने पर इसमें फोटोग्राफर साफ दिखाई देता है। वह इस कलाकृति में बीचोंबीच में दिखाई देता है। लुकास कमरे से निकलने वाले रास्ते के पास काफी डार्क शेड में खड़ा है। ऐसे में साफ है कि इस बड़ी पहेली को सुलझाने के लिए यहां पर रेडिएट का इस्तेमाल किया जाता है।

inextlive from World News Desk

International News inextlive from World News Desk