हर्षवर्धन की उम्र अभी 25 साल है और उनकी डेब्यू मूवी 'मिर्ज्या' है। जिसका निर्देशन राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने किया है। इस फिल्म में हर्षवर्धन के अपोजिट सयामी खेर होंगी।
हर्षवर्धन ने अनुराग कश्यप की फिल्म 'बांबे वेलवेट' में असिस्टेंट डायरेक्टर का काम किया था। इसके अलावा 'मिर्ज्या' के बाद वह फिल्म 'भावेश जोशी' में नजर आएंगे।
आपको जानकर हैरानी होगी कि हर्षवर्धन को फिल्म 'मिर्ज्या' में काम करने के लिए अब तक पैसे नहीं मिले हैं। जबकि दूसरी फिल्म 'भावेश जोशी' के लिए उन्हें सैलरी मिल गई।
हर्षवर्धन फिल्म एक्ट्रेस सोनम कपूर के भाई हैं। सोनम काफी पहले ही बॉलीवुड में कदम रख चुकी हैं।
फिल्म 'मिर्ज्या' में हर्षवर्धन एक लवर की भूमिका में हैं जो अपने प्यार के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। वहीं असल जिदंगी में वह काफी शर्मीले हैं। यह बात खुद उनके पिता अनिल कपूर ने बताई।
अगली स्लाइड में देखिए उनकी निजी जिंदगी की कुछ तस्वीरें..
Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk
Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk