खिताब अपने नाम किया
रविवार 25 जून को मुंबई के यशराज स्टूडियो में 54वें फेमिना मिस इंडिया का फाइनल आयोजित हुआ। इसमें हरियाणा की रहने वाली मनुषि चिल्लर ने 30 राज्यों की सुंदरियों को पीछे छोड़ ये खिताब अपने नाम किया।
गेम ऑफ थ्रोन्‍स थीम म्‍यूजिक पर कुचुपुड़ी डांस कर मिस इंडिया मनुषि‍ च‍िल्‍लर ने चौका द‍िया सबको
कुचुपुड़ी डांस चर्चा में बना

इस दौरान उन्हें पिछली बार की विजेता रहीं प्रियदर्शिनी चटर्जी ने फेमिना मिस इंडिया का ताज पहनाया। सबसे खास बात तो है कि इस खास मौके पर मनुषि चिल्लर द्वारा किया गया एक कुचुपुड़ी डांस चर्चा में बना है।

 


डांस देख लोग हैरान हो रहे
मनुषि का यह डांस खूब देखा जा रहा है। उन्होंने यह कुचुपुड़ी डांस गेम ऑफ थ्रोन्स की थीम म्यूजिक पर किया है। जिसे करना हर किसी के वश की बात नही हैं। इस डांस वीडियो को देखकर लोग हैरान भी हो रहे हैं।

 



मिस फोटोजेनिक का खिताब
वहीं इस प्रतियोगिता में पहली रनर अप रहीं जम्मू कश्मीर की सना दुआ और दूसरी रनर अप बिहार की प्रियंका कुमारी रहीं। मनुषि चिल्लर मिस हरियाणा भी रह चुकी हैं। मिस इंडिया के साथ-साथ मिस फोटोजेनिक का खिताब भी मिला है। मेडिकल स्टूडेंट मनुषि के पैरेंट्स भी डॉक्टर हैं।

गेम ऑफ थ्रोन्‍स थीम म्‍यूजिक पर कुचुपुड़ी डांस कर मिस इंडिया मनुषि‍ च‍िल्‍लर ने चौका द‍िया सबको

भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी
मनुषि चिल्लर ने दिल्ली के सेंट थॉमस स्कूल और सोनीपत के भगत फूल सिंह गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज फॉर वूमेन से पढ़ाई की है। इस दौरान मानुषी बेहद खुशी थीं। वहीं अब मनुषि चिल्लर चीन में होने वाली मिस वर्ल्ड 2017 प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

गेम ऑफ थ्रोन्‍स थीम म्‍यूजिक पर कुचुपुड़ी डांस कर मिस इंडिया मनुषि‍ च‍िल्‍लर ने चौका द‍िया सबको

बॉलीवुड की चिकनी चमेली का बदला अंदाज, एयरपोर्ट पर कुछ ऐसे किया कॉर्डों बैरियर पार

 

 Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Interesting News inextlive from Interesting News Desk