सिविल लाइंस स्थित सुभाष चौराहे के निकट हुई घटना

ALLAHABAD: सिविल लाइंस के एमजी मार्ग पर स्थित एक रेस्टोरेंट के सामने से बुधवार दोपहर टप्पेबाजों ने रिटायर्ड आइएएस सूर्य प्रताप सिंह की कार से बैग गायब कर दिया। बैग में लाइसेंसी रिवाल्वर, पैसा और जरूरी कागजात थे। सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई।

लखनऊ के विकास खंड गोमती नगर निवासी सूर्य प्रताप रिटायर्ड आइएएस हैं। वे बेटे सौरभ, सरकारी गनर राम सिंह और चालक दिनेश कुमार के साथ इनोवा से दोपहर में इलाहाबाद पहुंचे। यहां रेस्टोरेंट में खाना खाने गए। ड्राइवर कार में बैठा था तभी एक युवक ने शीशा खटखटाया। चालके ने उसकी तरफ देखा तो उसने टायर की तरफ इशारा किया। चालक टायर देखने लगा, उतनी ही देर में युवक ने बैग गायब कर दिया। कुछ देर बाद जब सूर्य प्रताप कार में पहुंचे तो बैग नहीं था। उन्होंने पुलिस को खबर दी।