-बारादरी से गायब हुआ था 12 क्लास का स्टूडेंट

-जलगांव में आश्रम में रह रहा था, आश्रम के लोग घर देने आए सूचना

BAREILLY: बारादरी थाना अंतर्गत ग्रीन पार्क निवासी 12वीं क्लास का स्टूडेंट सुधांशु तीन महीने बाद अपने घर वापस लौट आया। वह घर से बिना बताए शिरडी चला गया था और वहां से वह सतना मध्यप्रदेश के एक दंपत्ति के साथ जलगांव स्थित एक आश्रम में रह रहा था। 11 अगस्त को घरवालों के पास जलगांव से दंपत्ति का फोन आया तो उन्हें विश्वास नहीं हुआ। फिर 13 अगस्त को दंपत्ति उनके घर ही पहुंच गए। इसके बाद परिवार वाले सतना जाकर 16 अगस्त को वापस लेकर बरेली आ गए। मंडे को परिजनों ने बारादरी थाना में उसके वापस आने की सूचना दी।

फोन आने पर नहीं हुआ भरोसा

सुधीर ने बताया कि 11 अगस्त को उनके पास सतना मध्यप्रदेश निवासी अशोक तिवारी का फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि सुधांशु उनके पास श्री इंद्रदेव महाराज के जलगांव स्थित आश्रम में है। वह उसे आकर ले जाएं। एक बार पहले फर्जी फोन आने के चलते उन्हें भरोसा ही नहीं हुआ। जिसके बाद अशोक तिवारी अपनी पत्‍‌नी के साथ 13 अगस्त को उनके घर पहुंचे और उन्हें सुधांशु के बारे में बताया। सुधीर के मुताबिक वह 13 अगस्त को जलगांव गए और 16 अगस्त को सुधांशु को वापस लेकर घर आ गए।

कुछ दिन रहा िशरडी में

सुधीर के मुताबिक सुधांशु ने घर से जाने का कोई रीजन नहीं बताया है। वह कह रहा है कि उसे न जाने क्या हुआ और वह घर से चला गया। वह विदआउट टिकट ट्रेन से दिल्ली गया और फिर शिरडी चला गया। यहां पर उसकी अशोक तिवारी से मुलाकात हुई। अशोक तिवारी ने उसे कुछ दिन शिरडी में साथ रखा और फिर आश्रम में लेकर चले गए। अशोक उससे कह रहे थे कि वह या तो घर चला जाए या फिर हमेशा उनके साथ रहे।

फिरौती में गए थे दो युवक जेल

आरटीओ ऑफिस में तैनात बाबू सुधीर का भाई सुधांशु 17 मई को गायब हो गया था। 11 जून को सुधीर के पास ढाई लाख की फिरौती के लिए फोन आया था। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से कथित पत्रकार वेदप्रकाश और देवेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था लेकिन सुधांशु का सुराग नहीं लगा था।