CHAKRADHARPUR : गोइलकेरा प्रखंड के बारा पंचायत के डुमरिया गांव की एक महिला विगत एक माह से लापता है। महिला का पति अपने दोनों बच्चों के साथ पत्‍‌नी की तलाश में जुटा है। जानकारी के अनुसार बारा पंचायत के डुमरिया गांव निवासी गोविंद सिंकू की पत्‍‌नी जोबना कुई अपने माइके डुमरिया गई थी। विगत माह ख्म् जनवरी जोबना कुई अपने दोनों बच्चे सोमार सिकू तथा सोमनाथ सिकू के साथ अपने पिता के घर गई थी। ख्म् जनवरी को बाजार जाने घर से निकली पर शाम तक जोबना कुई वापस नहीं आने पर उसकी खोजबीन शुरू की गई। परंतु उसका कोई पता नहीं चला। महिला के गायब होने को लेकर थाने में कोई मामला दर्ज नहीं कराया गया है।

निश्चिंतपुर में नाबालिग से दुष्कर्म

धालभूमगढ़ : प्रखंड के निश्चिंतपुर निवासी सत्रह वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। इस नाबालिग के साथ गांव के ही लाछु सोरेन पर दुराचार का आरोप लगाया गया है। जिसकी लिखित शिकायत थाने में दी गई है। घटना के संबंध में पीडि़ता ने बताया कि बुधवार की रात ख् बजे वह, उसकी मां औक एक बहन तीनों अपने टूटे मकान पर रोजाना की तरह खाना खाकर सो रहे थे। इतने में मध्य रात्रि में विवाहित लाछु सोरेन ने नाबालिग को पकड़ा और मुंह बंद कर घसीटते हुए गांव के बाहर लेजाकर दुराचार किया। फिर उसके बाद नाबालिग को जान से मारने की धमकी भी दी। इस आवेदन पर एसआई मंगु उरांव ने कार्रवाई करते हुए थाने में मामला लाछु सोरेन उर्फ लापसा पर थाना कांड संख्या- क्ख्/ख्0क्भ् दुष्कर्म एवं मारपीट का मामला दर्ज कर पीडि़त को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। समाचार लिखे जाने तक धालभूमगढ़ स्वास्थ्य केन्द्र में डॉक्टर नहीं होने के कारण पीडि़ता को घाटशिला मेडिकल के लिए रेफर कर दिया गया था।