-गढ़वा, लातेहार, चतरा, कोडरमा, हजारीबाग और रांची में बच्चों का होगा टीकाकरण

-डब्ल्यूएचओ, यूनिसेफ और सेल्फ हेल्प गु्रप भी कर रहे मदद

RANCHI : 0 से ख् वर्ष के बच्चों को संपूर्ण प्रतिरक्षण सुनिश्चित कराने के लिए राज्य सरकार के मिशन इंद्रधनुष के दूसरे चरण की शुरुआत इसी माह करेगी। इसके लिए म् नए जिलों को चुना गया है, जिनमें गढ़वा, लातेहार, चतरा, कोडरमा, हजारीबाग और रांची के अलावा फ‌र्स्ट फेज में चुने गए धनबाद, पाकुड़, साहेबगंज को शामिल किया गया है। अक्टूबर से चलनेवाले इस अभियान में अगले साल जनवरी तक हर महीने सात तारीख से बच्चों और गर्भवती महिलाओं को संपूर्ण टीकाकरण और प्रतिरक्षण सुनिश्चित कराना है। स्वास्थ्य विभाग के इस मिशन में डब्ल्यूएचओ, यूनिसेफ और सेल्फ हेल्प ग्रुप का भी सहयोग मिल रहा है।

ख्,8भ्,78ब् बच्चों का टीकाकरण

बताते चलें कि भारत सरकार द्वारा संचालित इस योजना की शुरुआत दिसंबर ख्0क्ब् में हुई थी। इस अभियान के तहत पहले चरण में कुल ख्0क् जिलों का चयन किया गया था, जिसमें झारखंड से पाकुड़, साहेबगंज, गिरिडीह, गोड्डा, धनबाद और देवघर को लिया गया था। इसमें ख्,8भ्, 78ब् बच्चों और म्9,म्08 गर्भवती महिलाओं को प्रतिरक्षित किया गया।

क्भ् तक पूरा करें बच्चों का आधार रजिस्ट्रेशन

मुख्यमंत्री के सचिव सुनील बर्णवाल ने कहा है कि राज्य भर के 0 से भ् और भ् से क्8 साल तक के बच्चों का आधार रजिस्ट्रेशन क्भ् नवंबर तक पूरा कर लेना है। इसके लिए शिक्षा विभाग तथा यूआईडी परियोजना के समन्वय से काम पूरा किया जाना है। सुनील बर्णवाल मंगलवार को सूचना भवन स्थित सभागार में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बच्चों के आधार पंजीकरण की मौजूदा स्थिति की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने एक-एक कर सभी जिलों की स्थिति की जानकारी ली। झारखंड में जीरो से पांच साल तक के बच्चों की जनसंख्या फ्म्,ब्8,ख्97 है। इनमें से केवल ख्,ख्9,भ्99 बच्चों का आधार पंजीकरण हो सका है। अभी भी फ्ब्,क्8, भ्98 बच्चों का पंजीकरण बाकी है। इसी तरह भ् से क्8 साल तक के बच्चों की जनसंख्या क्0क्,87,8म्ब् है, जिसमें से 8ख्,0म्,8ब्8 का आधार पंजीकरण हुआ है और क्9,8क्,0क्म् बच्चों का पंजीकरण होना बाकी है। सरकार ने लक्ष्य रखा है कि क्भ् नवंबर तक इस आयु वर्ग के सभी बच्चों का आधार पंजीकरण हो जाए।