मिजोरम सियाह जिले की है घटना

मिजोरम के सियाहा जिले में मिजो नेशनल फ्रंट के विधायक डॉ. के. बेछुआ अपने इलाके में चुनावी दौरे पर थे। 52 वर्षीय बेछुआ एक क्वीलाफाइड डॉक्टर हैं। उन्होंने इम्फाल के रीजनल मेडिकल कालेज से ग्रेजुएशन कम्प्लीट किया है। राजनीति में आने से पहले वह प्राइवेट प्रैक्टिस करते थे। दौरे के दौरान उन्हें पता चला कि सियाह डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में एक महिला के पेट में अचानक से तेज दर्द उठा है। महिला को तत्काल आपरेशन की जरूरत है पर अस्पताल में कोई सर्जन मौजूद नही है। महिला मरीज की हालत बिगड़ती देख विधायक बेछुआ ने उसका तत्काल आपरेशन करने का फैसला किया। आपरेशन सफल रहा। जिसके बाद महिला की हालत ठीक बताई जा रही है।

अस्पताल का सर्जन ट्रेनिंग के लिये गया था इम्फाल

अस्पताल के स्टाफ ने बताया कि जब महिला की तबियत बिगड़ी तब अस्पताल के सर्जन ट्रेनिंग के लिए इम्फाल गया हुआ था। हॉस्पिटल के मुताबिक महिला की हालत खराब होती जा रही थी। इसिलए तत्काल आपरेशन करना जरूरी था। विधायक डॉ. बेछुआ ने कहा कि मुझे पता चला कि महिला के पेट में काफी दर्द है। उसकी हालत बिगड़ती जा रही है। फौरन उसका आपरेशन किए जाने की जरूरत है। अगर आपरेशन नहीं किया जाता तो महिला की मौत भी हो सकती थी। इस वजह से तुरंत आपरेशन करने का फैसला लिया गया। मैंने तुरंत सारी जांचें कराईं और आपरेशन कर दिया। आपरेशन के बाद जब डॉक्टर बेछुआ महिला से मिलने गये तो महिला उन्हें देख कर बहुत खुश हुई।

Weird News inextlive from Odd News Desk

Weird News inextlive from Odd News Desk