- विधानसभा चुनावों के दौरान बूथ का पता न होने परर google play store से download कर सकते हैं इलेक्शन कमीशन का एंड्रायड mobile app

- बस अपना वोटर ID नंबर डालते ही मिल जायेगी पोलिंग बूथ की जानकारी

क्ड्डह्मड्डठ्ठड्डह्यद्ब@द्बठ्ठद्गफ्ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

ङ्कन्क्त्रन्हृन्स्ढ्ढ

अगर आप चुनाव के दौरान वोट डालने के लिए उत्सुक हैं लेकिन इस बात को लेकर परेशान हैं कि आपको किस पोलिंग बूथ पर वोट डालना है तो इसके लिए आपको किसी बीएलओ या दफ्तर के चक्कर काटने की जरुरत नहीं है। क्योंकि एक ऐप के जरिए कहीं भी बैठकर न सिर्फ अपने पोलिंग बूथ की जानकारी ले सकते हैं बल्कि उस तक पहुंचने का मैप भी जान सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा नहीं बस गूगल प्ले स्टोर पर जाकर इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया के ऐप को अपने मोबाइल में डाउनलोड करना होगा।

ईजी है प्रॉसेस

इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया चुनावों के दौरान पब्लिक को परेशानियों से बचाने के लिए तमाम हाईटेक तरीके अपना रहा है। यही वजह है कि हर बार चुनावों में अपने बूथ को जानने के लिए परेशान होने वाली पब्लिक को इस बार इलेक्शन कमीशन ने ऐप के जरिए बड़ी राहत दी है। ये ऐप गूगल प्ले स्टोर पर इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया के नाम से मौजूद है। इसके लिए आपको बस प्ले स्टोर से इस ऐप को डाउनलोड करने के बाद इसमे दिए गए इलेक्ट्रोल ऑप्शन में जाना होगा। जहां आपको सर्च पोलिंग स्टेशन का ऑप्शन मिलेगा। इसे ओपेन करने के बाद आपको बस इसमे अपने वोटिंग आईडी पर मौजूद इपीक नंबर डालना होगा और मैप के थ्रू आपके पोलिंग बूथ की जानकारी सामने होगी। इतना ही नहीं आपको अगर ये भी नहीं पता कि पोलिंग स्टेशन तक कैसे पहुंचें तो इसके लिए भी ये ऐप आपके लिए मददगार बनेगा। आपको करना सिर्फ इतना है कि बताये गए सेंटर को गूगल मैप के जरिए ट्रैक करना है। जिसका भी ऑप्शन इस ऐप में दिया गया है।

चुनाव आयोग वोटिंग परसेंटेज बढ़ाने के लिए वोटर्स को बहुत सी सुविधाएं दे रहा है। ऐप के जरिए अपना पोलिंग स्टेशन भी जानना इन सुविधाओं में शामिल है। इसकी मदद से कोई भी वोटर अपने पोलिंग स्टेशन की जानकारी अपने मोबाइल के थ्रू ही कर सकता है।

योगेश्वर राम मिश्र, डीएम