MOTIHARI/PATNA (18 Jan:: मोबाइल फोन अब किसान का सच्चा साथी बनेगा। जिसके सहारे किसान मौसम के पूर्वानुमान की पूरी जानकरी प्राप्त कर सकेंगे। दरअसल सरकार ने मेघदूत योजना लांच की है। इस योजना के तहत किसानों को मौसम पूर्वानुमान की पूरी जानकारी मिलेगी। इससे किसान फसलों को मौसम की मार से बचा सकेंगे।

इसरो बनेगा मददगार

इस योजना को इंडियन स्पेस रिसर्च सेंटर (इसरो) के अहमदाबाद सेंटर से जोड़ा गया है। इस सेंटर के वैज्ञानिक मौसम की पूर्वानुमान की जानकारी पटना स्थित को देंगे। फिर यह जानकारी पूरे प्रदेश के किसानों को दी जाएगी। इसके लिए किसानों रजिस्टर्ड कर मोबाइल के माध्यम से मौसम की जानकारी दी जाएगी। किसान जब चाहे वह मोबाइल से मौसम पूर्वानुमान की जानकारी प्राप्त कर सकेगा।

गांवों में बनेगा रेनगेज स्टेशन

मेघदूत योजना के तहत पंचायत और प्रखंड स्तर पर मौसम का डाटा तैयार करने की तैयारी की गई है। टेलीमेट्री आधारित रेन गेज स्टेशन पंचायतों में स्थापित होंगे जबकि प्रखंड स्तर पर वेदर स्टेशन बनेंगे। इस स्टेशन के जरिए हर 15 मिनट पर प्रखंड, जिला और राजधानी से सेंटर इसरो के अहमदाबाद केंद्र को मौसम का डाटा मिलेगा। फिर इसरो के वैज्ञानिक डाटा का अध्ययन कर मौसम की पुख्ता जानकारी राज्य मुख्यालय को देंगे। वहां से यह जानकरी सीधे किसानों को दी जाएगी।

फसल के लिए वरदान साबित होगी जानकारी

मौसम की सटीक जानकारी से किसान आपदा के समय अपनी फसलों को बचा सकेंगे। साथ ही प्राकृतिक आपदा होने पर फसल क्षति का मुआवजा मिलने में तेजी आएगी.सेंटर स्थापना के लिए स्थल चयन की प्रक्रिया हुई तेज पंचायत और प्रखंड स्तर पर रेन गेज व वेदर स्टेशन की स्थापना के लिए भूमि चयन की प्रक्रिया तेज हो गई है।

जिला कृषि कार्यालय में इसके लिए प्रशिक्षण देने की भी व्यवस्था की गई है। जिसमें संबंधित अधिकारियों को यंत्र की जानकारी दी जाएगी।

मेघदूत योजना किसानों की समृद्धि में सहायक होगी। सही समय पर मौसम की जानकारी मिल सकेगी। साथ ही सरकार आपदा से बचाव के लिए पूर्व से तैयारी कर सकेगी।

अर¨वद शर्मा , निदेशक, भूमि संरक्षण निदेशालय, पटना