आदर्श पोलिंग बूथ में है ये सुविधा

इलेक्शन कमीशन ने यूपी विधानसभा में हो रहे पहले चरण के मतदान में मतदाताओं को रिझाने के लिए कुछ खास इंतजाम किए हैं। चुनाव आयोग ने कुछ आदर्श पोलिंग बू‌थ बनाए हैं। एक आदर्श बूथ गाजियाबाद के बलराम नगर लोनी में है। इस आदर्श बूथ को दुल्हन के मडंप की तरह सजाया गया है। यहां आने वाले मतदाताओं के लिए बैठने का इंतजाम किया गया है। उन्हें पीने के लिए ऑरो वाटर की भी व्यवस्था की गई है। इस पोलिंग बूथ पर अक्षम लोगों के लिए भी व्हील चेयर का इंतजाम किया गया है।

up election 2017 : ये शादी का मंडप नहीं पोलिंग बूथ है,अब तो जाएंगे वोट डालने

73 सीटों पर हुआ मतदान

गाजियाबाद के शंभू दयाल डिग्री कालेज में मतदान के लिए श्रीमहन्त नारायण गिरि जी महाराज पीठाधीश दुधेश्वर मठ एवं अन्य साधु-संतों एव विध्यापीठ के आचार्य व छात्रों सहित भक्त पहुंचे। आज उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 के पहले चरण के मतदान का दिन है। पश्चिमी यूपी के 15 जिलों के 2 करोड़ 60 लाख मतदाता 73 सीटों पर आज मतदान करेंगे। इन 73 सीटों पर 839 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। चुनाव आयोग ने पांच हजार से ज्यादा मतदान केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया है। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

up election 2017 : ये शादी का मंडप नहीं पोलिंग बूथ है,अब तो जाएंगे वोट डालने

National News inextlive from India News Desk

National News inextlive from India News Desk