छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र : राज्य में मॉडल स्कूल के नाम से चयनित मध्य विद्यालयों को अब झारखंड पब्लिक स्कूल के नाम से जाना जाएगा। प्रत्येक प्रखंड में इस तरह का एक विद्यालय स्थापित किए जाने का लक्ष्य सरकार का है। यह बातें झारखंड शिक्षा परियोजना के परियोजना निदेशक मुकेश कुमार गुरुवार की शाम को जिले के शिक्षा पदाधिकारियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग से समीक्षा बैठक में कही।

इंग्लिश मीडियम से होगी पढ़ाई

परियोजना निदेशक ने कहा कि इन स्कूलों का रंग दूसरे स्कूल से बिलकुल अलग होगा। बच्चों का ड्रेस भी अलग होगा। सभी तरह के संसाधन इन स्कूलों में मौजूद रहेंगे। इन स्कूलों में इनोवेटिव शिक्षकों को पदस्थापित किया जाएगा। वित्तीय वर्ष 2018-19 में इन स्कूलों में कक्षा एक से अंग्रेजी माध्यम की पढ़ाई प्रारंभ कराये जाने की योजना है। पूर्वी सिंहभूम में ऐसे 9 स्कूलों का चिन्हित किया जा चुका है। इस वीडियो कांफ्रेंसिंग में जिला शिक्षा उपाधीक्षक राजेंद्र प्रसाद, एडीपीओ पंकज कुमार, एपीओ अखिलेश कुमार, एमआईएस प्रभारी राजेश कुमार सहित 9 स्कूलों के प्रधानाध्यापक उपस्थित थे।

इन स्कूलों का बदलेगा नाम

सरना मध्य विद्यालय बागुनहातू जमशेदपुर

बांगुड़दा मध्य विद्यालय पटमदा

पावरु मध्य विद्यालय पोटका

बड़ाबोतला मध्य विद्यालय डुमरिया

मध्य विद्यालय टेटाबदिया मुसाबनी

बनकाटी मध्य विद्यालय घाटशिला

शत्रुघ्न मध्य विद्यालय नरसिंहगढ़ धालभूमगढ़

मनोहरलाल मध्य विद्यालय चाकुलिया

माटिहाना मध्य विद्यालय बहरागोड़ा।