'मोहल्ले का हाल'

खोजवां एरिया में लोग पीने के पानी और सफाई के लिए परेशान

शिकायत के बावजूद दूर नहीं होती समस्या

VARANASI

गलियों के इस शहर में गंदगी आम है। खोजवां इलाका भी इस समस्या से जूझ रहा है। जगह-जगह कूड़ा जमा रहता है। एरिया में पीने का साफ पानी मिलना भी कम मुश्किल नहीं है। सप्लाई का पानी आता तो जरूर है लेकिन इतना गंदा होता है कि पीने लायक नहीं होता है। एरिया में लगे हैण्डपम्प खराब पड़े हैं। पीने के साफ पानी के लिए क्षेत्रवासियों को दर-दर भटकना पड़ता है।

नहीं उठता है कूड़ा

खोजवां में हर गली के मोड़ पर कूड़े का ढेर लगा रहता है। कूड़ा उठाने के लिए कभी-कभार ही नगर निगम के कर्मचारी आते है। इस एरिया में सफाईकर्मी मोहल्लों से कूड़ा उठाने के बाद कूड़ाघर के बाहर ही डालकर चले जाते है। खोजवां के किरहिया एरिया में खाली जमीन पर कूड़े का अंबार लगा हुआ है। लेकिन उसे उठाया नहीं जाता है।

अवैध कनेक्शन से वाटर सप्लाई है खराब

इलाके के ज्यादातर घरों में सप्लाई का पानी नहीं पहुंचता है। इसके लिए जितना जलकल विभाग जिम्मेदार है उतना ही स्थानीय लोग भी। कई लोगों ने अवैध तरीके से पानी का कनेक्शन ले रखे है। गाहे-बगाहे पम्प भी लगा देते हैं। इससे सप्लाई प्रभावित होती है। जो पानी आता है वह इतना गंदा होता है कि पीने लायक नहीं होता है।

फ्0 हैंडपंप में से ख्भ् खराब

खोजवां में फ्0 हैंडपंप लगे हैं। लेकिन चालू हालत में केवल पांच ही हैं। इनसे ही सैकड़ों लोग अपनी पानी की जरूरतों को पूरा करते हैं। खराब पड़े हैंडपंप को रीबोर कराने के लिए कई बार संबंधित विभाग से की गयी लेकिन कोई सुनता ही नहीं है। गर्मी के दिनों में एरिया के लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ता है।

ध्वस्त हैं सड़के

खोजवां में रास्तों की हालत भी अच्छी नहीं है। जर्जर सड़कों पर पैदल चलना भी मुश्किल है। स्थानीय प्रशासन इस पर ध्यान नहीं देता है। शिकायत के बाद भी केवल आश्वासन मिलता है। लेकिन काम नहीं हो रहा है। पार्षद अशोक सेठ का कहना है सड़क को बनवाने के लिए लगातार शिकायत की गयी लेकिन अधिकारी है कि सुनते ही नहीं है।

समस्याओं की मत पूछिये। सफाई, पानी, सड़क, सबकी हालत खराब है। नगर निगम के अधिकारियों से शिकायत करने पर उनका जवाब मिलता है कि बजट है ही नहीं काम कहां से कराया जाएगा।

अशोक सेठ पार्षद

कूड़ा, पानी इस एरिया की सबसे बड़ी समस्या हैं। पार्षद से लेकर नगर निगम तक शिकायत की जाती है लेकिन सुनवाई नहीं होती है।

श्रीराम सिंह, स्थानीय निवासी

हमारे लिए गंदगी आम बात हो गयी है। इस एरिया में सफाईकर्मी कभी भूले भटके ही आते है। लेकिन कूड़ा नहीं उठता है और न तो सफाई होती है।

ऋषि दीक्षित, स्थानीय निवासी

गलियों में कूड़े का ढेर लगा रहता है। इससे उठने वाली बदबू घरों तक पहुंचती है। वहीं वाटर सप्लाई की तो पूछिए मत। पानी आता नहीं, आता भी है तो बेहद गंदा होता है।

सत्य प्रकाश, स्थानीय निवासी

लोग गंदे पानी की सप्लाई और

कूड़े के अम्बार से परेशान हैं। नगर निगम और जलकल को हमारी परेशानियों से कोई लेना देना नहीं है।

श्रवण कुमार, स्थानीय निवासी

इन नंबरों पर करें शिकायत

नगर आयुक्त -7800000900

अपर नगर आयुक्त - 8म्0क्87ख्म्00

पार्षद - 99फ्भ्ब्फ्म्ख्ख्भ्

हेल्प लाइन - 0भ्ब्ख्-ख्ख्ख्क्709