मोहम्मद शमी :

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी इस समय बड़ी मुसीबत से जूझ रहे हैं। शमी की पत्नी हसीन जहां ने उनके खिलाफ एक एफआईआर लिखा दी। हसीन जहां का आरोप है कि शमी का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर है। यही नहीं शमी ने उनके साथ मारपीट भी की। हालांकि शमी इन सारे आरोपों को बेबुनियाद बता रहे हैं। शमी का कहना है कि, हसीन जहां का मानसिक संतुलन बिगड़ चुका है। खैर अभी तो आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। सच्चाई क्या है इसकी जांच-पड़ताल होना बाकी है।

अवैध संबंधों से लेकर मर्डर तक,जब इन 8 भारतीय क्रिकेटरों पर लगे सनसनीखेज आरोप

विनोद कांबली:

पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली का भी विवादों से गहरा नाता रहा है। साल 2015 में उनके और उनकी पत्नी एंड्रिया के खिलाफ मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था। उनकी मेड सोनी आरोप था कि वह पिछले दो सालों से कांबली के घर काम कर रही है, लेकिन उसे कोई सैलरी नहीं मिली। ऐसे सैलरी मांगने पर उसके साथ मारपीट उसे तीन दिन तक कमरे में बंधक बनाकर रखा।

पत्नी के आरोपों पर मोहम्मद शमी की सफाई, एकस्ट्रा मैरिटल अफेयर को लेकर यह भारतीय क्रिकेटर भी रहे चर्चा में

अवैध संबंधों से लेकर मर्डर तक,जब इन 8 भारतीय क्रिकेटरों पर लगे सनसनीखेज आरोप

नवजोत सिंह सिद्धू:

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और एक अलग अंदाज में क्रिकेट कॉमेंट्री के लिए मशहूर नवजोत सिंह सिद्धू भी कंट्रोवर्सीज से अच्छा जुड़ाव रहा है। उन पर 1988 में एक बुजुर्ग गुरनाम सिंह की हत्या का आरोप लगा था। जिसकी वजह से उन्हें जेल भी जाना पड़ा था। इस मामले में दिसम्बर 2006 को जस्टिस महताब सिंह और बलदेव सिंह की हाई कोर्ट बेंच ने सिद्धू और उनके दोस्त को दोषी माना था।

अवैध संबंधों से लेकर मर्डर तक,जब इन 8 भारतीय क्रिकेटरों पर लगे सनसनीखेज आरोप

सौरव गांगुली:

क्रिकेटर सौरव गांगुली का नाम एक्ट्रेस नगमा से जुड़ा रहा है। 2001 में सौरव और एक्ट्रेस नगमा की फोटो अखबारों में छपी थी। दोनों आंध्रप्रदेश के चित्तूर के एक मंदिर में एक साथ देखे गए थे। नगमा के साथ रिलेशन सामने आने के बाद सौरव के फैंस उनसे काफी हैरान थे क्योंकि वह पहले से ही डोना के साथ शादीशुदा थे। लोग नगमा और सौरव के रिलेशनशिप को इनवैलिड मान रहे थे। इस दौरान सौरव को अपने फैंस के गुस्से का भी शिकार होना पड़ा था।

अवैध संबंधों से लेकर मर्डर तक,जब इन 8 भारतीय क्रिकेटरों पर लगे सनसनीखेज आरोप

महेंद्र सिंह धोनी:

महेंद्र सिंह धोनी भी मई 2015 में हिंदू देवी देवताओं का अपमान करने को लेकर विवादों में घिर चुके हैं। उन पर हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में कर्नाटक की एक स्थानीय अदालत में केस दर्ज किया गया था। एक पत्रिका के कवर पर विष्णु के रूप में धोनी की तस्वीर छपी थी। उनके हाथ में एक जूता सहित कई चीजें मौजूद थीं। जिसके बाद धोनी को फैंस का गुस्सा झेलना पड़ा था।

अवैध संबंधों से लेकर मर्डर तक,जब इन 8 भारतीय क्रिकेटरों पर लगे सनसनीखेज आरोप

विराट कोहली:

साल 2015 में विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया में अभ्यास सत्र के बाद एक अखबार के रिर्पोटर के साथ भी काफी बत्तमीजी की थी। कहा जा रहा था कि विराट अपनी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा पर छपी एक रिपोर्ट से बेहद नाराज थे। जिससे ड्रेसिंग रूम लौटने के दौरान विराट ने एक रिर्पोटर को देखकर अपना आपा खो दिया। पत्रकार कुछ समझ पाता इससे पहले ही उन्होंने गालियां देना शुरू कर दिया था।

2008 में कोहली को टीम में नहीं रखना चाहते थे धोनी, इस शख्स ने खोला राज

अवैध संबंधों से लेकर मर्डर तक,जब इन 8 भारतीय क्रिकेटरों पर लगे सनसनीखेज आरोप

एस. श्रीसंत:

एस. श्रीसंत भी अक्सर कंट्रोवर्सीज का शिकार होते रहते हैं। 25 अप्रैल 2008 को किंग्स इलेवन पंजाब और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मैच में भी यह चर्चा में घिर गए थे। इस दौरान इनका और हरभजन सिंह का झगड़ा हुआ था। जिसमें हरभजन सिंह ने कथित रूप से श्रीसंत को थप्पड़ जड़ दिया। जिस पर श्रीसंत खूब रोए थे। इसके अलावा वह स्पॉट फिक्सिंग के मामले भी फंस चुके हैं। जिसने उनका करियर तक खत्म कर दिया।

अवैध संबंधों से लेकर मर्डर तक,जब इन 8 भारतीय क्रिकेटरों पर लगे सनसनीखेज आरोप

मोहम्मद अजहरुद्दीन:

मोहम्मद अजहरुद्दीन पर साल 2000 में मैच फिक्िसंग का आरोप लगा था। जिससे वे विवादों में घिर गए थ्ो। ऐसे में बीसीसीआई ने उन पर क्रिकेट खेलने पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया था। हालांकि इस मामले में साल 2012 में एक नया मोड़ आया था। आंध्रप्रदेश हाईकोर्ट ने उन पर लगे आजीवन प्रतिबंध को समाप्त कर दिया था। वहीं इस फैसले के आने तक अजहरुद्दीन क्रिकेट से दूरी बना चुके थे।

अवैध संबंधों से लेकर मर्डर तक,जब इन 8 भारतीय क्रिकेटरों पर लगे सनसनीखेज आरोप

Cricket News inextlive from Cricket News Desk