JAMSHEDPUR: सेंट्रल मिनिस्टर (टेक्सटाइल) स्मृति ईरानी और सीएम रघुवर दास ने बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में आयोजित मोमेंटम झारखंड के शिलान्यास समारोह में 7ब् कंपनियों की नींव रखी। समारोह में 7ब् कंपनियों का ऑनलाइन शिलान्यास किया गया। इससे राज्य में ख्क्00 करोड़ रुपए का निवेश होगा और क्0,000 से ज्यादा लोगों को नौकरी मिलेगी। मौके पर स्मृति ईरानी ने कहा कि जल्द ही प्रदेश में 70 टेक्सटाइल उद्योग लगेंगे। मिनिस्टर ने कहा कि वो अपने अगले झारखंड दौरे में इन उद्योगों का शिलान्यास करेंगी। स्मृति इरानी ने कहा कि देश में टेक्सटाइल उद्योग तेजी से बढ़ रहा है। पहले इसमें क्90 मिलियन डालर विदेशी निवेश था, जो अब बढ़ कर म्फ्0 मिलियन डालर हो गया है। सेंट्रल मिनिस्टर ने कहा कि झारखंड में उद्योग स्थापित करने का बेहतर माहौल है, इसीलिए निवेशक आकर्षित भी हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगली बार जब वो झारखंड आएंगी तो यहां 70 टेक्सटाइल उद्योग का शिलान्यास करेंगी।

उद्योगों के लिए बेहतर माहौल : सीएम

सीएम रघुवर दास बोले कि पांच साल में झारखंड गुजरात और महाराष्ट्र से भी ऊपर निकल जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी गुजरात को छोड़ दें तो कोई भी प्रदेश झारखंड की बराबरी नहीं कर सकता। सीएम ने कहा कि उन्होंने फरवरी में ग्लोबल इंवेस्टर समिट आयोजित किया था और तीन महीने के अंदर क्8 मई को ख्क् कंपनियों का शिलान्यास किया। अब फिर तीन महीने के अंदर 7ब् कंपनियों का शिलान्यास हो रहा है। इससे साफ है कि प्रदेश कितनी तेजी के साथ विकास कर रहा है। उन्होंने कहा कि उद्योगपतियों को अपनी पूंजी की सुरक्षा चाहिए। झारखंड में सब कुछ है। सीएम ने कहा कि उन्होंने प्रदेश से उग्रवाद का सफाया कर दिया है। अब यहां उद्योगों के फलने-फूलने के लिए बेहतर माहौल है।

झारखंड निवेश के लिए तैयार : सीएस

झारखंड की मुख्य सचिव राजवाला वर्मा ने कहा कि राज्य निवेश के लिए तैयार है। ख्क् दिनों में निवेशक को भूमि आवंटित की जा रही है। नवंबर में भ्0 और कंपनियों की आधारशिला रखी जाएगी। ये कंपनियां आइटी सेक्टर से जुड़ी होगी। राजवाला वर्मा ने कहा कि क्ख् जनवरी यूथ डे (विवेकानंद जयंती) पर ख्भ् हजार युवाओं को कुशल बनाकर रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। कौशल विकास के क्षेत्र में 700 करोड़ का बजट रखा गया है। फ्म् स्थानों को युवाओं को प्रशिक्षित करने का काम किया जा रहा है। रेशम उद्योग पर सरकार का विशेष ध्यान है। मुख्य सचिव ने कहा कि एनएच-फ्फ् का काम मार्च ख्0क्8 तक सड़क निर्माण का कार्य पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य में जमशेदपुर, बोकारो, धनबाद, देवघर व दुमका से हवाई सेवा शुरू होगी। देवघर में एयरपोर्ट को विकसित किया जा रहा है। धालभूमगढ़ में एयरपोर्ट बनने का प्रस्ताव है।

भ् विभागों के पोर्टल हुए लांच

इस मौके पर सेंट्रल मिनिस्टर और सीएम ने उद्योगों की मदद के लिए पांच विभागों के पोर्टल की भी शुरुआत की। इन पोर्टल में ऑनलाइन ड्रग लाइसेंस पोर्टल, वेट एंड मेजर्स पोर्टल, इलेक्ट्रिकल इंस्पेक्टोरेट पोर्टल, एक्साइज लाइसेंसेज पोर्टल, फायर एनओसी एंड एडवाइजरी पोर्टल शामिल हैं। कामन डाटाबेस रिपोजिटरी (सीडीआर) मोबाइल एप, कामन इंसेंटिव गाइडलाइंस और कामन इंस्पेक्शन एजेंसी की भी लांचिंग हुई। इन पोर्टल व मोबाइल एप के सहारे उद्योग के प्रतिनिधियों को लाइसेंस का नवीकरण कराने और विभिन्न विभागों से एनओसी लेने के लिए कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। साथ ही उन्हें उद्योग लगाने के लिए आनलाइन आवेदन करने के बाद एक ही कार्यालय से लाइसेंस मिल जाएगा।

आरका जैन यूनिर्वसिटी का सबसे ज्यादा निवेश

अरका जैन यूनिर्वसिटी सबसे ज्यादा भ्00 करोड़ रुपये का निवेश कर रहा है। यह यूनिर्वसिटी गम्हरिया में बन रही है। सिंहभूम चैंबर एंड कामर्स के महासचिव प्रभाकर सिंह का सोना देवी मेमोरियल एजुकेशन ट्रस्ट बहरागोड़ा में ख्00 करोड़ की लागत से इंजीनिय¨रग कॉलेज खोलेगा। आदित्यपुर वेस्ट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड ख्क् करोड़ का निवेश कर रही है। इन दोनों का उद्घाटन हुआ।