-पार्षदों का फोन रिसीव करें अधिकारी, वरना होगी कार्रवाई

-शहर को समस्या मुक्त बनाने के लिए डीएम ने की पार्षद, अधिकारियों संग मीटिंग

-हर समस्या पर पार्षद रखें नजर, अधिकारियों को करें सूचित

1ड्डह्मड्डठ्ठड्डह्यद्ब@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

ङ्कन्क्त्रन्हृन्स्ढ्ढ

बनारस को समस्या मुक्त बनाने के लिए अधिकारी और जनप्रतिनिधि को टीम भावना के साथ काम करना होगा। स्वच्छ काशी के लिए वृहद योजना बनाकर डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन का कार्य कराया जा रहा है। 150 करोड़ के बजट से शहर की गलियों की मरम्मत कराई जाएगी। इसके लिए नगर निगम के अधिकारी और ठेकेदार को तीन माह का समय दिया गया है। यह बात डीएम विजय किरन आनंद ने कहा। वे शुक्रवार को नगर निगम में पार्षद और अधिकारियों संग मीटिंग कर रहे थे। डीएम ने पार्षदों से अपने क्षेत्र में हर समस्या पर नजर रखने की अपील की।

जल्द खत्म होगी पेयजल समस्या

नगर निगम सभागार में शुक्रवार को डीएम विजय किरन आनंद ने पार्षद और अधिकारियों संग बैठक की। उन्होंने कहा कि पार्षद अपने-अपने क्षेत्र की समस्या की सूची बनाकर निगम के अधिकारी और मुझे मुहैया कराए। जिसे प्लानिंग के तहत सॉल्व किया जाएगा। इन समस्याओं की मॉनीटरिंग मैं खुद करूंगा। इसमें लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा। डीएम ने अधिकारियों को चेताया कि पार्षदों का फोन जरूर रिसीव करें, वरना कार्रवाई के लिए तैयार रहे। डीएम ने बताया कि पेयजल की 73 योजनाएं जल्द जलकल को हैंडओवर कर दी जाएंगी। इससे पेयजल समस्या में सुधार होगा। अब तक करीब 52 हजार घरों में पेयजल कनेक्शन नहीं है। डीएम ने कहा कि पेयजल योजना में अनियमितता मिली तो ठेकेदार जेल जाएंगे।

कूड़ा उठान भी दिखेगा ऑनलाइन

डीएम ने कहा कि हेरिटेज जोन और अन्य प्रमुख स्थानों पर जल्द 40 हजार एलईडी लाइटें लगा दी जाएंगी। सफाई व्यवस्था को दुरुस्त बनाने के लिए 500 लोगों की एक टीम बनाई गई है, जो एक माह में सर्वे रिपोर्ट देगी। जिसे कम्प्यूटर में फीड कराया जाएगा। इसके अलावा पांच हजार स्थान पर कूड़ा उठान की फोटो भी अपलोड की जाएगी। जिसे 24 घंटे देखा जा सकेगा। डीएम ने पार्षदों से अपने एरिया में ऐसे लोगों की लिस्ट बनाने की अपील की, जिनके घरों में शौचालय नहीं है। व्यक्तिगत शौचालय के लिए आठ हजार रुपए का अनुदान दिया जाता है। इस मौके पर मेयर राम गोपाल मोहले, अपर नगर आयुक्त राजेंद्र सिंह, जलनिगम, जलकल, बिजली विभाग के अधिकारियों समेत पार्षद मौजूद रहे।