धर्मशाला में बना अनचाहा रिकॉर्ड

श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम धर्मशाला मैदान पर जब बैटिंग करने उतरी, तो उसकी शुरुआत ही खराब हो गई। 2 रन पर टीम के दोनों ओपनर बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे। रही सकी कसर, अन्य बल्लेबाजों ने पूरी कर दी। 4 बल्लेबाज तो बिना खाता खोले वापस लौट गए। इसमें सबसे खराब रिकॉर्ड दिनेश कार्तिक का रहा। कार्तिक ने 18 गेंदें खेली और शून्य पर आउट हो गए। सबसे ज्यादा गेंद खेलकर 'डक' होने वाले दिनेश पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। आइए जानें टॉप 5 में कौन-कौन है शामिल....

ind vs sl : सबसे ज्‍यादा गेंद खेलकर 'जीरो' पर आउट होने 5 भारतीय बल्‍लेबाज

दिनेश कार्तिक - 18 गेंद

रविवार को धर्मशाला मैदान पर श्रीलंका के खिलाफ जब भारतीय टीम की बल्लेबाजी कमजोर पड़ रही थी। तब अनुभवी खिलाड़ी दिनेश कार्तिक को क्रीज पर उतारा गया, कार्तिक जब बल्लेबाजी करने आए तब 3 विकेट गिर चुके थे। ऐसे में सभी को उम्मीद थी कि दिनेश कुछ बेहतरीन शॉट खेलकर पारी को संभालेंगे। चौके-छक्के तो दूर कार्तिक के बल्ले से एक रन तक नहीं निकला। उन्होंने 18 गेंदी खेली और शून्य पर आउट होकर पवेलियन लौट गए।

ind vs sl : सबसे ज्‍यादा गेंद खेलकर 'जीरो' पर आउट होने 5 भारतीय बल्‍लेबाज

एकनाथ सोलकर - 17 गेंद

दिनेश कार्तिक से पहले सबसे ज्यादा गेंदें खेलकर शून्य पर आउट होने का रिकॉर्ड एकनाथ सोलकर के नाम था। एकनाथ ने 1974 में इंग्लैंड के विरुद्ध 17 डॉट गेंदे खेली थीं और फिर जीरो पर आउट हो गए थे। एकनाथ ने भारत की तरफ से सिर्फ 7 वनडे खेले हैं जिसमें उनके नाम कुल 27 रन दर्ज हैं।

जानें अनुष्का की जब पहली फिल्म आई थी, तब कोहली क्या करते थे

ind vs sl : सबसे ज्‍यादा गेंद खेलकर 'जीरो' पर आउट होने 5 भारतीय बल्‍लेबाज

वूरकेरि रमन - 16 गेंद

भारत के पूर्व खिलाड़ी वूरकेरि रमन ने 1992 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 16 गेंदें खेली और बिना रन बनाए आउट हो गए थे। रमन का करियर ज्यादा लंबा नहीं चला उन्होंने 27 मैचों में सिर्फ 617 रन बनाए हैं।

ind vs sl : सबसे ज्‍यादा गेंद खेलकर 'जीरो' पर आउट होने 5 भारतीय बल्‍लेबाज

सौरव गांगुली - 16 गेंद

इस लिस्ट में चौथे नंबर पर पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का नाम है। गांगुली को आमतौर पर धुंआंधार पारी खेलने के लिए जाना जाता रहा लेकिन 2001 में श्रीलंका के खिलाफ उनका भी हाल कुछ ऐसा था कि, वह 16 गेंद खेल गए और कोई रन बनाए बिना आउट हो गए थे।

ind vs sl : सबसे ज्‍यादा गेंद खेलकर 'जीरो' पर आउट होने 5 भारतीय बल्‍लेबाज

भुवनेश्वर कुमार/बुमराह - 15 गेंद

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। भुवी ने 2013 में श्रीलंका के अगेंस्ट यह अनचाहा रिकॉर्ड बनाया था। भुवी 15 गेंद खेलकर जीरो पर आउट हो गए थे। इसके साथ ही गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी श्रीलंका के खिलाफ धर्मशाला में 15 गेंद खेलकर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए थे।

Cricket News inextlive from Cricket News Desk