इमोरटल ब्रिज चीन:
चीन का इमोरटल ब्रिज आज भी पूरी दुनिया के खतरनाक पुलों में गिना जाता है। यह पुल अपने अंदर इतिहास, धार्मिक महत्व और वहां की सभ्यता को काफी अच्छे से सहेजे है। यह चीन के पांच पवित्र पहाड़ों में से एक है। दो पहाड़ो के बीच बना यह पुल विशाल चट्टानों से बना है। इसके नीचे एक विशालकाय घाटी और काफी गहरी खाई है। ऐसे में इस पुल से गुजरने पर बड़े से बड़े दिलेर लोग काफी डरते हैं।

हवा में झूलते इन 10 रोमांचक पुलों पर चलकर आपके दिल की भी धड़कने हो जाएंगी तेज...

कोनिटसा ब्रिज ग्रीस:
ग्रीस का कोनिटसा ब्रिज आज भी पूरी दुनिया में अपनी बनावट को लेकर खतरनाक पुलों में गिना जाता है। इस पुल की बनावट देखकर हर कोई काफी शॉक्ड हो जाता है। यह नदी Aoos के ऊपर धनुषाकार में बना हुआ है। craftman Ziogas Frontzos द्वारा 1870 में एकल धनुषाकार में तैयार हुआ था। यह पुल करीब 20 मीटर ऊंचा और करीब 40 मीटर लंबा है।

हवा में झूलते इन 10 रोमांचक पुलों पर चलकर आपके दिल की भी धड़कने हो जाएंगी तेज...

कैरिक ब्रिज आयरलैंड:

आयरलैंड में बना कैरिक-ए- रीड ब्रिज भी काफी रोमांचक है। यह रोप ब्रिज उत्तरी आयरलैंड के काउंटी एंट्रिम के पास बालिनटाय के पास के बना है। रस्सी के सहारे बने इस ब्रिज की लंबाई करीब 66 फीट और ऊंचाई 90 फीट से अधिक है। इसे देखने और इस पर चलने के लिए यहां पर काफी संख्या में पर्यटक आते हैं।

हवा में झूलते इन 10 रोमांचक पुलों पर चलकर आपके दिल की भी धड़कने हो जाएंगी तेज...

रॉयल जार्ज ब्रिज कोलोराडो:
कोलोराडो के कैनन सिटी में बना यह रॉयल कण्ठ पुल पूरी दुनिया में फेमस है। झूलेनुमा बना यह पुल करीब 360 एकड़ पर बने पार्क पर बना है। यह करीब  1,053 फुट एक Arkansas नदी पर बना है। इसके साथ ही इसके नीचे दो और नदियां Rio Grande और डेनवर भी प्रवाहित होती हैं। हवा में झूलते इस पुल पर चलना काफी रोमांचक लगता है।

हवा में झूलते इन 10 रोमांचक पुलों पर चलकर आपके दिल की भी धड़कने हो जाएंगी तेज...

इन्का रोप ब्रिज पेरू:
पेरू की कुजको वैली में बना यह इन्का रोप ब्रिज भी काफी खरनाक है। इसकी लंबाई 118 फीट है और 220 फीट की ऊंचाई है। यह कैनयोन की तेज बहती हुई नदी पर बना है।  इस पुल की सबसे खास बात यह है कि यह जंगली घास से बनाई गई रस्सियों से बना है। करीब 400 सौ साल से अधिक इस पुल का निर्माण क्यूचुआन समुदाय के लोगों ने किया था।

हवा में झूलते इन 10 रोमांचक पुलों पर चलकर आपके दिल की भी धड़कने हो जाएंगी तेज...

हुसैनी हैंगिग ब्रिज पाक:

पाकिस्तान का हुसैनी हैंगिग बिज भी इन खतरनाक पुलों में एक है। हवा में झूलता यह पुल भी रोप के सहारे ही बना है। यहां की बोरित झील को पार करने के लिए अपर हुंजा में यह हुसैनी हैंगिग बिज बनाया गया था। हालांकि यह पुल हाल ही में 2011 में हुई बारिश में काफी हद तक तबाह हो गया था।

हवा में झूलते इन 10 रोमांचक पुलों पर चलकर आपके दिल की भी धड़कने हो जाएंगी तेज...

पुएन्टे डे ओजुएला ब्रिज मैक्िसको:

मैक्सिको का यह पुएन्टे डे ओजुएला ब्रिज भी काफी रोमांचक है। यह पुल भी झूला नुमा बना है। इस पुल का निर्माण मैक्सिको में पुल निर्माण के लिए प्रसिद्ध पुल डिजाइनर Roebling भाइयों द्वारा डिजाइन किया गया था। यह कभी दुनिया का सबसे ऊंचा झूला पुल माना जाता था।

हवा में झूलते इन 10 रोमांचक पुलों पर चलकर आपके दिल की भी धड़कने हो जाएंगी तेज...

पुलाऊ लैंगकॉवी ब्रिज मलेशिया:
मलेशिया का यह पुलाऊ लैंगकॉवी ब्रिज भी काफी फेमस है। लैंगकॉवी द्वीपसमूह मलेशिया के सबसे बड़े द्वीप समूहों में गिने जाते हैं। यह घुमावदार तरीके से बना है। इस पर पैदल यात्री यात्रा करते हैं। यह करीब 125 मीटर तक एक विशालकाय खाई पर बना है। यह पुल करीब 136 गज लंबा और 2गज चौड़ा है। इस पुल को घूमने के लिए यहां पर काफी दूर दूर पर्यटक आते हैं।

हवा में झूलते इन 10 रोमांचक पुलों पर चलकर आपके दिल की भी धड़कने हो जाएंगी तेज...

विटिम नदी ब्रिज साइबेरिया:
साइबेरिया की यह Vitim नदी काफी विशालकाय है। इसके ऊपर बना यह पुल काफी खतरनाक है। इस पुल की चौड़ाई इतनी है कि यहां से एक कार आसानी से गुजर सकती है।
हवा में झूलते इन 10 रोमांचक पुलों पर चलकर आपके दिल की भी धड़कने हो जाएंगी तेज...

ब्रिक कैनयोन नेचुरल ब्रिज अमेरिका:

ब्रिक घाटी के प्राकृतिक पुल काफी मशहूर हैं। यह पुल 1.7 मील की दूरी पर स्थित है । यह देखने में भी काफी खूबसूरत है। यहां पर प्राकृतिक का अनोखा रूप देखने को मिलता है। इस पुल का निर्माण काफी कठिन है।

हवा में झूलते इन 10 रोमांचक पुलों पर चलकर आपके दिल की भी धड़कने हो जाएंगी तेज...

Hindi News from World News Desk

image source http://www.oddee.com/

Interesting News inextlive from Interesting News Desk