ये हैं बॉलीवुड के मशहूर घराने
1- कपूर खानदान
बॉलीवुड मे सबसे तकतवर और बड़ी मानी जाने वाला घराना पृथ्वीराज कपूर का है। जिन्होंने 1944 मे पृथ्वी थियेटर की शुरुआत की थी। पृथ्वी ने 17 साल की उम्र मे रश्मी मेहरा से शादी कर ली। रश्मी ने 1924 मे अपने बड़े बेटे राज कपूर को जन्म दिया। उनके एक बेटी भी थी जिसका नाम उर्मिला था। शम्मी कपूर पृथ्वीराज कपूर के दूसरे बेटे थे। शशी कपूर का जन्म 1938 मे हुआ। शशी ने इंग्लिश एक्ट्रेस जेनिफर किंडल से शादी की। शशी कपूर और जेनिफर के तीन बच्चे हुए। शशी कपूर के बड़े बेटे कुनाल ने रमेश सिप्पी की बेटी से शादी की। राजकपूर ने कृष्णा कपूर से 1940 मे शादी की। राजकपूर के तीन बेटे ऋषी,राजीव और रणधीर कपूर हुए। रणधीर कपूर ने फेमस एक्ट्रेस बबिता से शादी की। उन्हें दो बेटियां करिश्मा और करीना कपूर हुईं। करना ने 2012 मे सैफ अली खान से शादी की। राजकपूर के छोटे बेटे ऋषी कपूर ने एक्ट्रेस नीतू सिंह से शादी की और उन्हें बेटा रणबीर कपूर और बेटी रिधिमा कपूर हुई।

ये हैं बॉलीवुड के मशहूर घराने
2- पटौदी खानदान

बॉलीवुड मे दूसरा सबसे बड़ा घराना नवाब मंसूर अली खान पटौदी का है। नबाव पटौदी ने एक्ट्रेस शर्मीला टेगोर से शादी की। शर्मीला और मंसूर के तीन बच्चे सैफ अली खान, बेटी सोहा अली खान और सबा खान हुई। सैफ ने पहले एक्ट्रेस अमृता सिंह से शादी की। जिससे उन्हे दो बच्चे इब्राहीम और बेटी सारा हैं।

ये हैं बॉलीवुड के मशहूर घराने
3- बच्चन परिवार

बॉलीवुड का तीसरा सबसे बड़ा घराना है मशहूर कवि हरवंशराय बच्चन का। हरिवंश राय बच्चन के बेटे अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के लीजेंड हैं। अमिताभ ने 1973 मे एक्ट्रेस जया भदुड़ी से शादी की। अमिताभ को दो बच्चे हुए बेटी स्वेता और अभिषेक। स्वेता ने निखिल नंदा से शादी की और अभिषेक ने बॉलीवुड की मशूहर एक्ट्रेस और मिस वर्ल्ड एश्वर्या राय से शादी की। अभिषेक और एश्वर्या के एक बेटी है जिसका नाम आराध्या बच्चन है।

ये हैं बॉलीवुड के मशहूर घराने
4- देओल खानदान

बॉलीवुड मे देओल घराना धर्मेन्द्र और हेमामालिनी के नाम से जाना जाता है। धर्मेन्द्र ने दो शादियां की। उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर से उन्हे दो बेटे सनी और बाबी देओल हुए। धर्मेन्द्र ने जब बॉलीवुड मे कदम रखा तो उन्हे मशहूर एक्ट्रेस और ड्रीम गर्ल के नाम से फेमस हेमा मालिनी से प्यार हो गया। हेमा और धर्मेन्द्र के दो बेटियां ईशा और अहाना देओल हैं। बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता अभय देओल धर्मेन्द्र के छोटे भाई अजीत सिंह देओल के बेटे हैं।

ये हैं बॉलीवुड के मशहूर घराने
5- खान परिवार

खान परिवार बॉलीवुड के मशहूर घरानो मे से एक है। सलीम खान ने सुशीला से 1964 मे शादी की जिनसे उन्हे सलमान, अरबाज और सुहेल तीन बेटे हुए। सलीम के दो बेटियां भी हैं जिनमे से एक को उन्होने गोद लिया है। सलीम की बड़ी बेटी अलवीरा की शादी अतुल अग्निहोत्री से हुई है। अर्पिता की शादी दिल्ली के कारोबारी आयुष शर्मा से हुई है।

ये हैं बॉलीवुड के मशहूर घराने
6- रौशन परिवार
बॉलीवुड मे रौशन परिवार भी काफी खास माना जाता है। एक्टर डॉयरेक्टर राकेश रौशन के भाई राजेश रौशन जानेमाने म्यूजिक डॉयरेक्टर हैं। राकेश रौशन ने पिंकी से शादी की जो जे ओम प्रकाश की बेटी थीं। राकेश के दो बच्चे हुए बेटी सुनैना रौशन और ऋतिक रौशन।

ये हैं बॉलीवुड के मशहूर घराने
7- भट्ट परिवार

बात अगर बॉलीवुड के मशहूर घरानों की हो और उसमे भट्ट परिवार का नाम ना लिया जाए यह तो नामुमकिन है। मुकेश भट्ट विक्रम भट्ट और महेश भट्ट तीन भाई हैं। महेश भट्ट ने किरन से शादी की और कुछ दिनो बाद ही उन्होने सोनी राजदान से दूसरी शादी की। महेश और किरन के दो बच्चे हैं पूजा और राहुल भट्ट। सोनी राजदान और महेश भट्ट के दो बेटियां है अलिया और शहीन भट्ट। डॉयरेक्टर मोहित सूरी महेश भट्ट के भतीजे हैं। बॉलीवुड के मशहूर एक्टर इमरान हाशमी भी महेश भट्ट के भतीजे हैं।

ये हैं बॉलीवुड के मशहूर घराने
8- मुखर्जी खानदान

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस तनुजा फेमस आदकारा नूतन की बहन हैं। नूतन के बेटे मोहिनीश भी एक्टर हैं। तनुजा के दो बेटियां हैं। काजोल और तनीशा मुखर्जी। काजोल ने बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन से शादी की है। रानी मुखर्जी डॉयरेक्टर राम मुखर्जी की बेटी हैं। वह काजोल और तनीशा की कजिन सिस्टर भी हैं।

ये हैं बॉलीवुड के मशहूर घराने
9- कपूर घराना

बॉलीवुड मे जितेन्द्र कपूर का परिवार भी काफी मशहूर है। जितेन्द्र कपूर को बॉलीवुड का जंपिंग जैक कहा जाता था। जितेन्द्र ने अपने बचपन के प्यार शोभा से शादी की और उन्हे दो बच्चे हुए। एकता कपूर जो मशूहर बॉलीवुड प्रोड्यूसर हैं और तुषार कपूर।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk