नंबर एक- क्या आप जानते हैं हमारे तीनों बड़े मायथलॉजिकल ग्रंथों रामायण, महाभारत और श्रीमद भागवत गीता में भारतवासियों के लिए 'हिंदू' शब्द का प्रयोग नहीं किया गया है, बल्कि 'हिंदू' के बारे में कहीं कुछ भी नहीं लिखा गया है। ये शब्द विदेशियों के द्वारा प्रचलित किया गया क्योंकि भारत सिंधु नदी के किनारे बसा था इसलिए उन्होंने इसके निवासियों को हिंदू कहना शुरू कर दिया। कालांतर में इसे लोगों ने धर्म से जोड़ दिया।

नंबर दो- हालाकि अंग्रेजी भारत की भाषा नहीं है। यहां हिंदी के साथ मराठी, गुजराती, कोंकणीं, मलयालम, तमिल और बांग्ला जैसी सैंकड़ों भाषायें बोली जाती है। इसके बावजूद विश्व में अंग्रेजी बोलने वाले लोगों की संख्या के मामले में भारत का दूसरा स्थान है। भारत में लगभग 10 प्रतिशत यानि 125 मिलियन लोग अंगेजी बोलते हैं।

नंबर तीन- एक और मजेदार तथ्य आपको बताते हैं। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्डस के अनुसार अनोखे रिकॉर्ड बनाने के मामले में अमेरिका और यूनाइटेड किंगडम के बाद विश्व में भारत का तीसरा स्थान है।  
नव संवत्सर : समभाव के हैं राजा-मंत्री, प्रजा की रहेगी हर रोज दिवाली और होली

नंबर चार- राष्ट्रपिता नहीं हैं महात्मा गांधी। जी हां हम में ज्यादातर लोग मोहनदास कर्मचंद गांधी या बापु को राष्ट्रपिता कहते हैं पर ये भारत सरकार की ओर से घोषित नहीं किया गया है। लखनऊ की एक 10 साल की बच्ची द्वारा दाखिल की गयी एक RTI के जवाब में प्रधानमंत्री कार्यालय से ये जानकारी दी गयी कि भारत सरकार ने बापू के राष्ट्रपिता होने की घोषणा नहीं की थी, बल्कि सिंगापोर रेडियो से राष्ट्र को संबोधित करते हुए 6 जुलाई 1944 को सुभाष चंद्र बोस ने महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता के नाम से बुलाया था। इसके बाद सरोजनी नायडु ने भी कांग्रेस के सम्मेलन में उन्हें राष्ट्रपिता कहा। इसके बावजूद भारत सरकार द्वारा उन्हें ऐसी कोई आधिकारिक उपाधि नहीं दी गयी है।

10 unknown facts about india: रामायण,भगवत गीता,महाभारत में नहीं है 'हिंदू' शब्‍द,जानें कौन हैं हिंदू

नंबर पांच- ज्यादातर लोग मानते हैं कि देश में लिकर की सबसे ज्यादा खपत पंजाब में होती है, पर ये बिलकुल गलत है। वास्तव में केरल भारत में सबसे ज्यादा शराब की खपत वाला राज्य है।

नंबर छह- भारत में राइट टू मेंटिनेंस के तहत ये कानून है कि व्यस्क संतानों को माता पिता के रिटायरमेंट के बाद उनका दायित्व उठाना अनिवार्य होगा। हिंदू एडॉपशन और मेंटिनेंस कानून 1956 के तहत आश्रितों का दायित्व उठाना कानूनन जरूरी है।
उस रोमियो की कहानी जिसके नाम पर बना 'एंटी रोमियो स्क्वायड'

नंबर सात- शायद ही कुछ लोग जानते हैं कि भारतीय कानून की धारा 497 के अनुसार विवाहित महिला के साथ बिना उसके पति की जानकारी और सहमति के शारीरिक संबंध बनाने पर केवल ऐसा करने वाला पुरुष दंड का पात्र होता है और उसे पांच साल तक की जेल हो सकती है। महिला को कोई सजा नहीं दी जाती। ऐसा एडल्टरी के कानून के तहत संपत्ति विवाद और बच्चों के पालन पोषण को लेकर होने वाले विवाद पर लगाम कसने के लिए किया गया है।

नंबर आठ- देश की 1 अरब 25 करोड़ की आबादी में केवल 3 प्रतिशत भारतीय इनकम टैक्स का भुगतान करते हैं।

नंबर नौ- भारत का पहला रॉकेट प्रक्षेपण के लिए साइकिल पर रख कर लाया गया  थ। ये रॉकेट बेहद हल्का था और इसे साइकल पर केरल में तिरुवनंतपुरम लॉन्चिंग स्टेशन लाया गया था।
दुनिया के 10 सबसे सस्ते शहरों में 4 भारतीय, नाम जानने के लिए क्लिक करें

10 unknown facts about india: रामायण,भगवत गीता,महाभारत में नहीं है 'हिंदू' शब्‍द,जानें कौन हैं हिंदू

नंबर दस- ना केवल भारत बल्कि विश्व में सबसे ज्यादा लोग भारत में कुंभ मेले पर एकत्रित होते हैं। हर बारह साल में होने वाले कुंभ मेले में करोड़ों तीर्थयात्रि आते हैं। 2013 की गणना के अनुसार उस साल करीब 30 मिलियन लोगों ने कुंभ पर स्नान किया था।   

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

 

Interesting News inextlive from Interesting News Desk