जेल का नाम एन अंस्टेलट

ग्रीनलैंड की राजधानी नुक में बन रही दुनिया की इस सबसे मॉडर्न और हाईटेक जेल का नाम 'एन अंस्टेलट' है। बताया जा रहा है कि इस जेल में तीन स्तर की सुरक्षा होगी और खास बात ये है कि यहां मौजूद सुरक्षाकर्मी को कैदियों के लिए बंदूक और अन्य वेपन रखने की भी आवश्यकता नहीं होगी। इस जेल की सबसे खास बात ये है कि यहां कैदियों को सुधरने का मौके भी दिया जायेगा।

दुनिया की सबसे हाईटेक जेल,कैदी काम के लिए दिन में बाहर भी जा सकते हैं

जेल में कई बुनियादी सुविधाएं

जानकारी के मुताबिक इस जेल में कैदियों के लिए कई बुनियादी सुविधायें उपलब्ध होंगी। जैसें स्कूल, लाइब्रेरी, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और चर्च भी इस जेल बनाए जायेंगे। बता दें कि यह जेल करीब 86 हजार वर्ग फीट में बन रही है और इसमें 76 सेल होंगे, जिसमें 40 बंद और 36 खुली सेल होंगे। बंद सेल सिर्फ खतरनाक कैदियों के लिए बनाया जा रहा है। मडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस जेल में 400 से अधिक कैदी रखे जा सकते हैं।

कैदियों को सुधरने का पूरा मौका

इस जेल में कैदियों को सुधरने के पूरा मौके दिया जायेगा। जानकारी के मुताबिक इस जेल के कुछ खास कैदी दिन में शहर जाकर कमाई भी कर सकेंगे। यह कांसेप्ट सिर्फ कैदियों को सुधारने के लिए लाया गया है। कहा जा रहा है कि पॉजिटिव माहौल मिलने से कैदियों के सुधरने के ज्यादा आसार होते हैं।

थॉमस रूस ने किया डिजाइन

जानकारी के मुताबिक इस जेल को थॉमस रूस नाम के एक आर्किटेक्ट ने डिजाइन किया है। इसके चारों ओर शीशे की दीवार लगी है, जिससे कैदी बाहरी माहौल भी देख सकेंगे। जेल में मौजूद सभी कैदियों को एक क्षेत्र में कंट्रोल किया जा सकता है। इसके अलावा ज्यादा जरूरत पड़ने पर इन्हें अलग भी किया जा सकता है।

अन्य देशों से अधिक कैदी

गौरतलब है कि ग्रीनलैंड में अन्य देशों के मुकाबले कैदियों की संख्या अधिक है। बताया जाता है कि यहां सामाजिक मुद्दों को लेकर क्राइम बहुत होता है।

दुनिया की सबसे हाईटेक जेल,कैदी काम के लिए दिन में बाहर भी जा सकते हैं

Image source

International News inextlive from World News Desk