इन क्रिकेटरों का बॉलीवुड अभिनेत्रियों से प्‍यार रहा अधूरा
1- पूर्व इंडियन क्रिकेटर और बर्थडे ब्याय जहीर खान का नाम भारत के फास्ट बॉलर्स में लिया जाता है। जहीर ने अब तक शादी नहीं की पर कभी उनका अफेयर बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा शेरवानी से था। दोनों ने रिश्ते को प्राइवेट रखा। जब ये कपल कई बार साथ घूमते स्पॉट हुआ तो बात सामने आई। 2011 वर्ल्ड कप के बाद जहीर और ईशा शादी करने वाले थे लेकिन अचानक ही दोनो का ब्रेकअप हो गया।

इन क्रिकेटरों का बॉलीवुड अभिनेत्रियों से प्‍यार रहा अधूरा
2-  भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी रवि शास्त्री और बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता सिंह क्लोज रिलेशनशिप में थे। दोनों की साथ में एक फोटो भी सामने आई थी। अमृता अक्सर मैच देखने स्टेडियम जाया करती थीं। अमृता से ब्रेकअप के बाद 1990 में शास्त्री ने शादी कर ली थी।

इन क्रिकेटरों का बॉलीवुड अभिनेत्रियों से प्‍यार रहा अधूरा
3- क्रिकेटर युवराज सिंह का नाम सबसे ज्यादा बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ जोड़ा गया। क्रिकेटर युवराज सिंह कभी एक्ट्रेस किम शर्मा के साथ रिलेशनशिप में थे। 4 साल के अफेयर के बाद ये रिश्ता 2007 में खत्म हुआ। फिर युवी की लाइफ मे दीपिका पादुकोण आई पर वो रिश्ता भी ज्यादा दिन नही चला। युवी ने हाल ही मे एक्ट्रेस हेजल कीच से सगाई कर ली है।

इन क्रिकेटरों का बॉलीवुड अभिनेत्रियों से प्‍यार रहा अधूरा
4- इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली साल ने साल 2001 में खेल से ज्यादा अपने अफेयर को लेकर सुर्खियां बटोरी थीं। 1999 में पहली बार सौरव की मुलाकात नगमा से हुई। पहली ही मुलाकात के बाद दोनो बेहद करीब आगए। पर ये रिश्ता भी ज्यादा दिनों तक नही चला और दोनो अलग हो गए।

इन क्रिकेटरों का बॉलीवुड अभिनेत्रियों से प्‍यार रहा अधूरा
5- बॉलीवुड गर्ल अमृता अरोड़ा और इंग्लिश क्रिकेटर उस्मान अफजल का अफेयर भी काफी सुर्खियों मे रहा है। दोनो अक्सर एक दूसरे की बाहों मे बाहें डाले नजर आते थे। दोनो का 2008 मे ब्रेकअप हो गया।

इन क्रिकेटरों का बॉलीवुड अभिनेत्रियों से प्‍यार रहा अधूरा
6- 1980 के दशक में जब वेस्ट इंडीज की टीम इंडिया टूर पर थी तब विवियन रिचर्ड्स की मुलाकात एक्ट्रेस नीना गुप्ता से हुई। पहली ही मुलाकात मे दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे। अफेयर के बाद जब नीना प्रेग्नेंट हो गई तो पहले से शादीशुदा रिचर्ड्स ने इस रिश्ते को तोड़ दिया। 1989 में नीना ने रिचर्ड्स की बेटी मसाबा को जन्म दिया।

इन क्रिकेटरों का बॉलीवुड अभिनेत्रियों से प्‍यार रहा अधूरा
7- वेस्ट इंडीज क्रिकेटर गैरी सोबर्स का इंडियन एक्ट्रेस अंजू महेंद्रू के साथ रिश्ता सगाई तक पहुंचकर टूट गया था। सोबर्स के अश्वेत होने के कारण अंजू की फैमिली इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थी। क्रिकेटर ने इसका जिक्र अपनी बायोग्राफी में किया था।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk