1- धारावाहिक मधुबाला एक इश्क एक जुनून में मधुबाला और आरके की जोड़ी टेलीविजन की सुपर हिट जोडि़यों मे से एक है। दोनो के बीच लव, रोमांस और नफरत का एक ऐसा रिश्ता था जिसे देखना दर्शक बहुत पसंद करते थे। यह स्टोरी एक सुपर स्टार और एक आम सी लड़की की है।

टेलीविजन की इन सुपरहिट जोडि़यों के बारे में नही जानते होंगे आप

2- टेलीविजन की दुनिया में गीत और मानसिंह खुराना की मोहब्बत भी काफी सुर्खियों मे रही है। गीत हुई सबसे पराई नाम के सीरियल में गुरुमीत चौधरी और द्रष्टी धामी ने गीत और मान का मोहब्बत से लबरेज किरदार निभाया था।

टेलीविजन की इन सुपरहिट जोडि़यों के बारे में नही जानते होंगे आप

3- आरोही और अर्जुन पुंज की इश्क की इबारत को आज भी कोई नही भूला होगा। कितनी मोहब्बत है सीरियल में दोनो की मोहब्बत ऐसी परवान चड़ी की वो रियल लाइफ में भी एक दूसरे को डेट करने लगे।

टेलीविजन की इन सुपरहिट जोडि़यों के बारे में नही जानते होंगे आप

4- दिल मिल गए सीरियल के नटखट डा. अरमान मलिक और डा. रिद्धिमा की जोड़ी को दर्शकों ने बहुत पसंद किया। लड़ाई प्यार और रोमांस से भरपूर इस सीरियल का लोगों ने खूब आनंद उठाया।

टेलीविजन की इन सुपरहिट जोडि़यों के बारे में नही जानते होंगे आप

5- मिले जब हम तुम सीरियल में गुंजन और सम्राट की जोड़ी को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया। दोनो के बीच बेहतरीन केमिस्ट्री दिखाई दी। इस सीरियल ने दर्शकों के लिए कॉलेज रोमांस की एक नई कहानी लिखी जो काफी हिट हुई।

टेलीविजन की इन सुपरहिट जोडि़यों के बारे में नही जानते होंगे आप

7- इश्क की बात हो और कशिश का नाम ना आए ऐसा तो हो ही नही सकता। कहीं तो होगा नाम के इस सीरियल ने टीआरपी की बाउंड्रीज को तोड़ दिया था। कशिश और सूजल के रोमांस की कहानी दर्शकों को इतनी पसंद आई कि असल जिंदगी में लोगों ने अपने पैदा होने वाले बच्चों के नाम उन्ही के नाम पर रखे।

टेलीविजन की इन सुपरहिट जोडि़यों के बारे में नही जानते होंगे आप

8- जमाई राजा नाम के सीरियल में सिद्धार्थ खुराना और रोशनी पटेल की मोहब्बत की कहानी को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया। दोनो की लव स्टोरी अमीर खानदान की लड़की को एक गरीब घर के लड़के से मोहब्बत करते हुए दिखाया गया है।

टेलीविजन की इन सुपरहिट जोडि़यों के बारे में नही जानते होंगे आप

9- कुबूल हैं सीरियल के जोआ अख्तर और असद के रोमांस को भला कोई कैसे भूल सकता है। एक मुस्लिम फैमिली के ऊपर आधारित इस सीरियल में दो अनजान लोगों की मोहब्बत को दिखाया गया है।

टेलीविजन की इन सुपरहिट जोडि़यों के बारे में नही जानते होंगे आप

10- रनवीर बघेला और ईशानी परेख की लव स्टोरी को भला कोई कैसे भूल सकता है। एक नौकर को जब अपनी मालिक की बेटी से प्यार हो जाता है। इस लव स्टोरी को भी लोगों ने खासा पसंद किया।

टेलीविजन की इन सुपरहिट जोडि़यों के बारे में नही जानते होंगे आप

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk