ALLAHABAD: मेयर पद का चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी एक मामले में अपनी पत्नियों से पीछे हैं और वह है सोने-चांदी का शौक। इनके पास अपने पतियों से अधिक कीमत के गहने हैं। इस बात की तस्दीक नामांकन के दौरान दिए गए शपथ पत्र से हुई है। हालांकि, कुछ प्रत्याशी ऐसे भी हैं जिनके पास पत्नियों से अधिक मूल्य के जेवरात हैं। वहीं कुछ ऐसे भी हैं जिनके पास सोना-चांदी है ही नहीं।

 

अभिलाषा के पास सबसे ज्यादा सोना-चांदी

सोने-चांदी के गहनों की बात करें तो सबसे ज्यादा अमीर निवर्तमान मेयर और भाजपा प्रत्याशी अभिलाषा गुप्ता नंदी हैं। उनके पास एक किलो 700 ग्राम सोना है। बाजार में इसकी कीमत 51 लाख रुपए है। इसके अलावा 2700 ग्राम चांदी है, जिसका मूल्य 3.50 लाख है। उनके पति कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी भी इस मामले में कम नहीं हैं। उनके पास एक किलो 50 ग्राम सोना है, जिसकी कीमत 35 लाख रुपए है। दूसरे नंबर पर सपा प्रत्याशी विनोद चंद्र दुबे हैं, जिनके पास 23 लाख का सोना चांदी है। तीसरे नंबर पर कांग्रेस प्रत्याशी विजय मिश्रा हैं। उनके पास 3 लाख और उनकी पत्नी के पास 10.87 लाख रुपए का सोना-चांदी है।

 

किसके पास है कितना सोना-चांदी

प्रत्याशी पार्टी मौजूद सोना चांदी पति-पत्नी के पास मौजूद सोना-चांदी

विजय मिश्रा कांग्रेस 3.02 लाख 10.87 लाख

राजेश उपाध्याय निर्दलीय शून्य 1.95 लाख

कुंवरजी निर्दलीय 30 हजार शून्य

सलिल श्रीवास्तव आप दो लाख शून्य

मंजेश कुमार शून्य 12 ग्राम सोना

फूलचंद्र दुबे निर्दलीय तीस हजार 2.04 लाख

शौर्यदीप निर्दलीय 28 हजार 35 हजार

आशा केसरवानी निर्दलीय 6.70 लाख 6 लाख

हामिद अली निर्दलीय शूल्य 2 लाख

सुधांशु बल्लभ शुक्ला निर्दलीय शून्य शून्य

अतुल चौरसिया निर्दलीय 24 हजार 2.20 लाख

अशोक जायसवाल निर्दलीय शून्य 30 हजार

प्रदीप कुमार निर्दलीय शून्य शून्य

अभिनव श्रीवास्तव निर्दलीय शून्य 18 हजार्र

मनीष जायसवाल निर्दलीय शून्य शून्य

सरवर हुसैन निर्दलीय 40 हजार 20 हजार

राजीव कुमार निर्दलीय शून्य शून्य

रईस अहमद खान निर्दलीय जानकारी नही उपलब्ध

ऊषा जोशी निर्दलीय 1.20 लाख शून्य

नंदू निर्दलीय 25 हजार एक लाख

उमेश कुमार गुप्ता निर्दलीय पांच तोला सोना व दस तोला चांदी 15 तोला सोना और 400 ग्राम चांदी

रमेश चंद्र केसरवानी बसपा 6 लाख 6.70 लाख

विनोद चंद्र दुबे सपा 7.50 लाख 15.50 लाख

अभिलाषा गुप्ता नंदी भाजपा 51 लाख 35 लाख