- सुबह 11 बजे तक बूथों पर लगा रहा वोटरों का हुजूम

- आखिरी के एक घंटे में फिर दिखा वोटर्स का जोश

Meerut । नगर निगम चुनाव में सुबह साढ़े सात बजे मतदान शुरू हो गया था। मतदाताओं में वोट करने के लिए इस कदर जोश था कि मतदान शुरू होने के समय से पहले ही मतदान केंद्रों पर पहुंच गए थे। पंद्रह मिनट बाद ही ऐसी स्थिति हो गई कि वहां पर लाइन लगनी शुरू हो गई। यह स्थिति सुबह 11 बजे तक चली। लेकिन उसके बाद लाइन समय के अनुसार कम होती गई। मतदाताओं में शाम तीन बजे तक मतदान करने के प्रति जोश खत्म सा हो गया था।

आखिरी के एक घंटे में उमड़े वोटर्स

शाम को चार बजे के बाद एक बार फिर से मतदाता अपने अपने मतदान केंद्रों में मतदान के लिए उमड़े। शाम पांच तक बूथों पर एक बार फिर से लाइन लग गई थी। हालात यह हो गई पांच बजे के बाद मतदान केंद्रों का मुख्य द्वारा बंद कर दिया गया और उसके बाद वोटर बाहर निकले।

युवा में दिखा क्रेज

हर बार की तरह इस बार भी युवाओं में मतदान करने के प्रति जोश दिखाई दिया। युवा मतदान वोट करने के लिए सुबह से ही लाइन में लग गए थे। युवाओं का मतदान करने का सिलसिला शाम तक जारी रहा।

मैं केवल लखनऊ से मतदान करने के लिए आया हूं। सुबह ही तैयार होकर सबसे पहले मतदान करने के आ गया था। अब घर जाकर ब्रेकफॉस्ट करूंगा। क्योंकि हमें अच्छे नेताओं को चुनने के लिए मतदान तो जरूर करना चाहिए। जो देश का विकास करा सकें।

अनुज वर्मा

मैं अपने पूरे परिवार के साथ पांच मिनट पहले ही मतदान केंद्र पर पहुंच गया था। जिससे लाइन में न लगना पड़े। अब घर जाकर आराम करूंगा।

विवेक त्यागी

मतदान करना तो है ही इसीलिए सुबह सबसे पहले आ गया। बाद का इंतजार क्यों किया जाए। वैसे सरकार को सभी के लिए मतदान अनिवार्य कर देना चाहिए। मतदान के प्रति लोगों का रूझान कम है। जब तक हम मतदान नहीं करेंगे तब तक अच्छी उम्मीदवार कैसे विकास करा पाएंगे।

चरण सिंह त्यागी