-बाराचट्टी के जंगल में पुलिस को उड़ाने की रच रहा था साजिश

-भाकपा-माओवादी के कौलेश्वरी जोन का कमांडर है हरिमोहन उर्फ लूल्हा उर्फ भीम यादव

RANCHI: झारखंड व बिहार का मोस्ट वांटेड नक्सली कमांडर हरि मोहन उर्फ लूल्हा उर्फ पहाड़ी फूल उर्फ भीम यादव को गया पुलिस ने रविवार को बाराचट्टी थाना के हिरवा पहाड़ी के पतलुका के पास से गिरफ्तार कर लिया है। वह प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा-माओवादी के कौलेश्वरी जोन का कमांडर है, जो इमामगंज थाना के मेनका गांव निवासी खेमन यादव का पुत्र है। सिटी एसपी व जिले के प्रभारी एसएसपी अवकाश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि लूल्हा अपने साथियों के साथ बाराचट्टी के जंगल में है, जिसकी मंशा पुलिस बल को भारी क्षति पहुंचाने की है। इसके बाद उसे पकड़ने के लिए टीम बनाई गई, जिसने कार्रवाई कर उसे अरेस्ट कर लिया।

म् पुलिसकर्मी सहित 8 को उड़ाया था

भाकपा-माओवादी के बिछाए बारूदी सुरंग विस्फोट में म् पुलिसकर्मी, क् एसपीओ व वाहन चालक की मौत हुई थी। घटना ख्क् फरवरी ख्0क्फ् की है। जब रौशनगंज पुलिस एक विवाद को सुलझाने के लिए थाना से निकली थी। बीच रास्ते में उचला के पास बारूदी सुरंग की चपेट में वाहन आ गया। बारूदी सुरंग बिछाने का नेतृत्व भीम यादव ने ही किया था।

गया जिला में क्म् मामले दर्ज

शेरघाटी अनुमंडल अंर्तगत कई थानों में लूल्हा के खिलाफ क्म् नक्सली कांड दर्ज हैं। वह संगठन में एक मामूली कैडर के रूप में शामिल हुआ। ख्008 से उसके नेतृत्व में नक्सलियों ने कई कांडों को अंजाम दिया। भीम को संगठन ने प्रोन्नत कर कौलेश्वरी सब जोन का जोनल कमांडर बना दिया था।

कई जिलों की पुलिस को थी तलाश

गया के अलावा औरंगाबाद, जहानाबाद, नवादा, अरवल समेत झारखंड के विभिन्न जिलों की पुलिस को भी लूल्हा की कई दिनों से तलाश थी। उसने झारखंड के कई जिलों में कांडों को अंजाम दिया है। इसे उसने स्वीकारा भी है।