RANCHI : पलामू का मोस्ट वांटेड और पांच लाख का ईनामी नक्सली मंजीत यादव उर्फ मतलू पंजाब से पकड़ा गया है। झारखंड पुलिस की सूचना मिलने के बाद पंजाब पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। उसपर पुलिस गश्ती दल को उड़ाने समेत कई नक्सली वारदातों को अंजाम देने का आरोप है। लंबे समय से पुलिस को मतलू की तलाश थी। उसे पकड़ने के लिए पुलिस ने कई ठिकानों पर छापेमारी की थी, पर वह हमेशा बच निकलता था।

वेश बदलकर रह रहा था

पलामू से फरार होने के बाद नक्सली मंजीत यादव पंजाब में वेश बदलकर रह रहा था। उसका मोबाइल नंबर पता चलने के बाद झारखंड पुलिस ने उसे सर्विलांस पर डाला। इसमें उसके पंजाब में छिपे होने की बात पता चली। झारखंड पुलिस ने पंजाब पुलिस से संपर्क साधा। इसके बाद पंजाब पुलिस ने छापेमारी कर उसे पकड़ लिया। इधर, मतलू को लाने के लिए पलामू पुलिस पंजाब रवाना हो गई है।

इनामी नक्सली पर है नजर

राज्य सरकार ने 73 वांटेड नक्सलियों पर ईनाम की घोषणा कर चुकी है। इन सभी नक्सलियों के ईनाम पर की कुल रकम 8 करोड़ 69 लाख रुपए है। जो इन नक्सलियों को पकड़ने में सहयोग करेंगे, उन्हें ईनाम की राशि दी जाएगी। ऐसे में ईनामी नक्सलियों को दबोचने के लिए झारखंड पुलिस ने पूरी ताकत झोंक दी है।

इन नक्सलियों पर है इनाम

रामदयाल महतो उर्फ बच्चन(गिरिडीह),नीतिश यादव उर्फ नीतिश जी उर्फ मंत्री जी उर्फ संजय यादव(पलामू),मृत्युंजय जी उर्फ फ्रेश भुईया उर्फ अवधेश जी(लातेहार),बलराम उरांव(लातेहार),रविंद्र गंझू उर्फ सुरेंद्र गंझू(लातेहार), प्रसाद लकड़ा उर्फ आशिक जी(चैनपुर, गुमला,

गिरफ्तार), अनुराग जी उर्फ देवराज यादव उर्फ भूपेश उर्फ ब्रजेश जी(चतरा), संदीप दा उर्फ संदीप सोरेन उर्फ मोतीलाल(गिरिडीह),रघुनाथ हेंब्रम उर्फ निर्भय जी उर्फ विरसेन जी (गिरिडीह),संजय महतो उर्फ संतोष उर्फ बासुदेव महतो उर्फ बासुका (गिरिडीह), अजय महतो उर्फ अंजन उर्फ टाइगर उर्फ वासुदेव(गिरिडीह),बुद्वेश्वर उरांव(गुमला), राममोहन मुंडा, रांची, सहदेव राय उर्फ ताला दा, दुमका, कंचन यादव उर्फ कंचन दा उर्फ राजेश उर्फ मोटा, जामताड़ा, रामप्रसाद मार्डी उर्फ सचिन मार्डी, जमशेदपुर, दीपक यादव उर्फ करण यादव उर्फ कारू यादव, हजारीबाग, इंदल यादव उर्फ ललन गंझू उर्फ उमा जी उर्फ इंदल जी, बिहार, कालिका जी उर्फ पुन जी उर्फ बुढ़ऊ उर्फ बीरबल यादव, गया, एनुल मियां उर्फ गोविंद जी, औरंगाबाद, शिवजी बैठा उर्फ त्यागी जी उर्फ बाबा उर्फ शिवशंकर रजक उर्फ चदेंश्वर बैठा उर्फ जनेश्वर जी, बिहार तथा पीएलएफआई के सुप्रीमो दिनेश गोप, खूंटी।

दूसरे राज्यों से पकड़े गए झारखंड के नक्सली

- जालंधर : 8 जून 2015

इस साल 8 जून को झारखंड पुलिस ने पंजाब पुलिस के सहयोग से नक्सली कमांडर दीनबंधु पातर उर्फ लावा मुंडा उर्फ अमित को जालंधर से गिरफ्तार किया था। वह जालंधर में एक बिल्डर के यहां अपना नाम बदलकर बताकर काम करता था। लावा मूल रूप से अड़की प्रखंड के बीरबांकी गांव का रहनेवाला है।

2- दिल्ली : 3 अगस्त 2015

दिल्ली की स्पेशल पुलिस ने झारखंड पुलिस की सूचना पर भाकपा माओवादी के सब डिवीजनल कमांडर नगीना उर्फ चिनेश्वर यादव को दक्षिणी- पूर्वी दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया था। वह पांच लाख का ईनामी नक्सली है। उस पर पुलिस पार्टी को उड़ाने का आरोप है।