मिस्टर बीन:
बच्चों के बीच कठपुतली शो मिस्टर बीन काफी पॉपुलर हो चुका है। यह सिर्फ बच्चों के बीच ही नहीं बल्िक एडल्ट के बीच भी पॉपुलर है। मिस्टर बीन टीवी सीरीज और एनिमेशन सीरीज में चलने वाला पहला शो है। यह शो पूरी दुनिया में काफी पसंदीदा बन चुका है। इसमें एक व्यक्ित बिना कुछ बोले लोगों को हंसाते दिखता है।

children's day special: बच्‍चों के 10 फेव‍रेट कार्टून शो जो बड़े करते हैं मिस

ऑगी और कॉकरोच:
यह भी बच्चों के बीच काफी फेवरेट कार्टून शो है। कॉक्रोच वाला यह कार्टून शो कार्टून नेटवर्क पर आता है। इस कार्टून पर कई सारी फिल्में भी बन चुकी हैं। यह भी पूरी दुनिया में देखा जाता है। इसमें सबसे खास बात तो यह है कि इसमें बॉलीवुड स्टार्स शाहरुख खान, सनी द्योल ओमपुरी जैसी अभिनेताओं की आवाज में ऑगी बोलता है।

children's day special: बच्‍चों के 10 फेव‍रेट कार्टून शो जो बड़े करते हैं मिस

मिकी माउस क्लब:

मिकी माउस क्लब किरदार भी एनिमेटेड शो में टॉपर पर है। इसे वॉल्ट डिज्नी ने बनाया है। यह शो जी टीवी पर शाम के समय आता है। डिज्नी का कैरेक्टर करीब 90 के दशक में काफी पॉपुलर हुआ है। इस शो में मिकी मेन कैरेक्टर में है। इसके अलावा इसमें डोनाल्ड डक, गूफी और प्लूटो जैसे कैरेक्टर हैं जो बच्चों के लोकप्रिय हैं।

children's day special: बच्‍चों के 10 फेव‍रेट कार्टून शो जो बड़े करते हैं मिस

टेलीस्िपन:

टेलीस्िपन शो भी 90 के दशक में काफी पॉपुलर हुआ था। इस शो में एक कैरेक्टर का नाम बैलून और एक का नाम पायलट है। जिसका प्लेन हर समय लैंड होने के समय क्रैश हो जाता है। इस शो में निगेटिव किरदार में शेयर खान और उनकी टीम है। यह शो 90 के दशक में सबसे पहले दूरदर्शन पर आना शुरू हुआ था।

children's day special: बच्‍चों के 10 फेव‍रेट कार्टून शो जो बड़े करते हैं मिस

डक टेल्स:
डक टेल्स भी एनिमेटेड टेलीविजन सीरीज है। यह अमेरिकी शो वॉल्ट डिज़्नी टेलीविजन एनीमेशन के द्वारा बनाया गया है। यह अंकल स्क्रूज पर आधारित कहानी पर बना है। इस शो में अंकल स्क्रूज मैकडक और उसके उत्साही भतीजों लुई, मुई व चुई के रोमांचक कारनामें दिखाए गए हैं। जो बच्चों के बीच काफी पॉपुरल हुए हैं।

children's day special: बच्‍चों के 10 फेव‍रेट कार्टून शो जो बड़े करते हैं मिस

बेन 10:
कार्टून शो बेन 10 का पूरा नाम ‘बेन टेनीशॉन’है। यह कार्टून शो तो पूरे भारत में घर घर लोकप्रिय बन चुका। इस शो में बच्चों को इसके फ्यूचरिस्टक कारनामे काफी पसंद हैं।  बेन 10 और उसकी घड़ी बच्चों की फेवरेट बन चुकी है। यह घड़ी बेन 10 को अद्भुत ताकतें देती हैं। इसी की वजह से ही वह हर दिन कुछ न कुछ नया करता रहता है।

children's day special: बच्‍चों के 10 फेव‍रेट कार्टून शो जो बड़े करते हैं मिस

जंगल बुक:
जंगल जंगल बात चली है पता चला है...गीत सुनते ही 90 के दशक के कार्टून शौकीनों के मुंह से इसकी पूरी लाइने निकल पड़ती हैं। यह शो आका मोगली पर बना है। मोगली इसका सबसे पॉपुलर कैरेक्टर है। इसमें मोगली और जंगली जानवरों की कहानी दिखाई गई है। इसका निर्माण वॉल्ट डिज़्नी टेलीविजन एनीमेशन ने किया है।

children's day special: बच्‍चों के 10 फेव‍रेट कार्टून शो जो बड़े करते हैं मिस

डोरेमोन:
डोरेमोन नोबिता और उनके दोस्तों को बच्चे बिल्कुल अपने दोस्त के रूप में देखते हैं। कपड़ो से लेकर वह खिलौने सभी डोरेमन से जुड़े लेना पसंद करते हैं। डोरेमन जापानी मंगा सीरीज का किरदार है। सीरीज में डोरेमोन बिल्ली की शक्ल का रोबोट है। वहीं नोबिता एक आलसी कैरेक्टर है जो अपना काम डोरेमोन के गैजेट की मदद करता है।

children's day special: बच्‍चों के 10 फेव‍रेट कार्टून शो जो बड़े करते हैं मिस

छोटा भीम:
छोटा भीम भी काफी पॉपुलर कार्टून शो है। यह अपने साहस व बुद्धिमानी से जरूरतमंदों की मदद करता है। वहीं इस शो में उसका दुश्मन कालिया पहलवान है, जो भीम से जलता है। शो में कालिया  के दो जुड़वां लड़के ढोलू-भोलू भीम को हराने की कोशिश करते हैं। यह शो भी काफी पसंद किया जाता है। बच्चे छोटा भीम से अच्छी आदते सीखते हैं।

children's day special: बच्‍चों के 10 फेव‍रेट कार्टून शो जो बड़े करते हैं मिस

टॉम एंड जेरी:
टॉम एंड जेरी भी काफी पॉपुलर शो है। इसमें चूहे-बिल्ली का खेल दिखाया गया है। टॉम एक घरेलू बिल्ली है और जेरी एक चूहा है। जिसमें ये दोनों एक दूसरे के परस्पर विरोधी हैं। टॉम एंड जेरी को प्रेम का परिचायक भी माना जाता है, क्योंकि एक दूसरे के बिना ये अधूरे माने जाते हैं। करीब 50 से अधिक साल बीताने के बाद भी यह पॉपुलर है।

children's day special: बच्‍चों के 10 फेव‍रेट कार्टून शो जो बड़े करते हैं मिस

inextlive from Spark-Bites Desk

COURTESY wonderslist.com

Interesting News inextlive from Interesting News Desk