-चिराग पासवान ने दिल्ली में जारी की सूची, कई फेज के उम्मीदवारों के हैं नाम

-रामा सिंह के बाद अब सूरजभान सिंह की पत्‍‌नी व सांसद वीणा देवी ने भी खोला मोर्चा

PATNA: पार्टी में हो रही बगावत और एनडीए से चल रही नाराजगी के बीच लोजपा की ओर से 12 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी गई। दिल्ली में लोजपा सुप्रीमो रामविलास पासवान की अध्यक्षता में पार्टी संसदीय दल की मीटिंग हुई, जिसके बाद संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष सांसद चिराग पासवान ने कैंडिडेट की लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में फ‌र्स्ट फेज के सात उम्मीदवारों के अलावा थर्ड और फोर्थ फेज के एक-एक उम्मीदवार और फिफ्थ फेज के तीन कैंडिडेट्स के नाम घोषित किए गए। रामविलास पासवान के छोटे भाई व लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस फिर अलौली से मैदान में होंगे, जबकि भतीजा प्रिंस राज को कल्याणपुर से टिकट दिया गया है।

बढ़ती ही जा रही बगावत

प्रिंस राज सांसद रामचंद्र पासवान के बेटे हैं और काफी दिनों से पार्टी के लिए काम कर रहे थे। वहीं, राजन तिवारी के बड़े भाई राजू तिवारी को भी गोविन्दगंज से पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है। दूसरी ओर, पार्टी में टिकट के बंटवारे को लेकर बगावत बढ़ती ही जा रही है। पहले वैशाली सांसद रामा किशोर सिंह ने विरोध में पार्टी के सभी पदों से रिजाइन कर दिया था। अब पार्टी नेता व पूर्व सांसद सूरजभान सिंह की पत्‍‌नी सांसद वीणा सिंह ने भी बगावत कर दी है। उन्होंने भी पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र पर सवाल उठाया है। यहां तक कि उन्होंने पार्टी से इस्तीफा देने की भी धमकी दे दी। शुक्रवार को इसे लेकर मान-मनौव्वल चलाता रहा। सोर्सेज की मानें, तो वे बाद में इस्तीफा न देने की बात मान गई। रामा किशोर सिंह को मनाना मुश्किल हो रहा है। इलेक्शन में ऐन मौके पर पार्टी सांसदों की बगावत से लोजपा परेशानी में पड़ गई है।

इन्हें मिला टिकट

प्रथम चरण

1. विभूतिपुर- रमेश सिंह

2. चेरिया बरियारपुर- अनिल चौधरी

3. अलौली (एससी)- पशुपति कुमार पारस

ब्। सिकन्दरा (एससी)- सुभाष चन्द्र सिंह

भ्। कल्याणपुर (एससी)-प्रिंस राज

म्। जमालपुर - इंजीनियर हिमांशु कुमार

7. नाथनगर - अमर कुशवाहा

थर्ड फेज

8. फतुहा- सतेन्द्र सिंह

फोर्थ फेज

9. गोविन्दगंज - राजू तिवारी

फिफ्थ फेज

क्0. त्रिवेणीगंज (एससी)- विजय पासवान

क्क्। सोनवर्षा (एससी) - सरिता पासवान

क्ख्। सिमरी बख्तियारपुर- मो। युसुफ खान