आइए ले चलें आपको एम एस धोनी के गैराज में,दिखाते हैं उनका बाइक कलेक्‍शन
Kawasaki Ninja H2
इनके गैराज में जाते ही सबसे पहली बाइक नजर आएगी Kawasaki Ninja H2। हाल ही में धोनी ने इस बाइक को खरीदा है। इस बाइक के सबसे कूल फीचर की बात करें तो इसमें 998cc का लिक्विड कूल्ड 4 सिलेंडर्ड सुपर चार्च्ड इंजिन दिया गया है। इसका मतलब साफ है कि स्पीड के लिहाज से ये बाइक बहुत बेहतरीन है। इंडियन मार्केट के हिसाब से इस बाइक की दिल्ली एक्स शोरूम कीमत 33.30 लाख रुपये है।


आइए ले चलें आपको एम एस धोनी के गैराज में,दिखाते हैं उनका बाइक कलेक्‍शन
Confederate X132 Hellcat
बाइक H2 के बारे में सुनने के बाद अब अगर आप ये सोच रहे हैं कि धोनी के गैराज में खड़ी होने वाली ये सबसे कूल बाइक है तो जरा Confederate X132 Hellcat पर नजर डाल लीजिए। आपकी ये राय बदल जाएगी। इस बाइक के पावर की बात करें तो इसमें 2,163cc फ्यूल इंजेक्टेड V-Twin इंजन दिया गया है। स्पीड के मामले में धोनी की ये बाइक उनकी H2 से भी ज्यादा बेहतर है।


आइए ले चलें आपको एम एस धोनी के गैराज में,दिखाते हैं उनका बाइक कलेक्‍शन
Kawasaki Ninja ZX-14R
धोनी के गैराज में खड़ी दूसरी निन्जा बाइक है Kawasaki Ninja ZX-14R। इस बाइक के फीचर्स की बात करें तो इसमें आपको 1441cc इंजन दिया गया है। धोनी ने इस बाइक को 2016 में खरीदा। उस हिसाब से निन्जा के इस 2016 जेनरेशन की इंडियन मार्केट में मुंबई एक्स शो रूम कीमत 17.90 लाख रुपये थी।

पढ़ें इसे भी : आखिरी बार देखनी है धोनी की कप्तानी तो आ जाइये मुंबई


आइए ले चलें आपको एम एस धोनी के गैराज में,दिखाते हैं उनका बाइक कलेक्‍शन
Harley Davidson FatBoy
वैसे बात जब बाइक्स की हो रही है तो Harley Davidson FatBoy अपने आप में एक लेजेंड है। धोनी के कलेक्शन में खड़ी होने वाली ये सबसे जबरदस्त बाइक है। इसके फीचर्स पर गौर करें तो ये 1,690cc इंजन से पैक है। इसमें भी कोई दो राय नहीं है कि स्पीड और पावर के मामले में भी ये बेजोड़ है। अब बात करें इसकी कीमत की तो इसकी दिल्ली एक्स शोरूम कीमत 16.35 लाख रुपये है।

पढ़ें इसे भी : सिर्फ क्रिकेट नहीं, कारों का भी शौक रखते हैं विराट कोहली, यह रहीं उनकी कारें


आइए ले चलें आपको एम एस धोनी के गैराज में,दिखाते हैं उनका बाइक कलेक्‍शन
Ducati 1098
Ducati की ये बाइक सिर्फ 2007 से 2009 तक मार्केट में रही। 2009 में कंपनी की ओर से इस बाइक का प्रोडक्शन बंद कर दिया गया। यही कारण है कि बॉडी और फीचर्स के नाम पर बेहतरीन ये बाइक आपको दुनिया में बहुत कम लोगों के पास ही मिलेगी। धोनी उन कम लोगों में से एक हैं, जिनकी गैराज में आज भी परफेक्शन के साथ खड़ी है लाल रंग की ये Ducati 1098।

पढ़ें इसे भी : BCCI ने धोनी के लिए जारी किया यह वीडियो, आप भी देखें आखिर क्या है इसमें...


आइए ले चलें आपको एम एस धोनी के गैराज में,दिखाते हैं उनका बाइक कलेक्‍शन
Yamaha RD350
बाइक्स की सीरीज में इस Yamaha RD350 को राजदूत के नाम से भी जानते हैं। इंडिया की सबसे कल्ट बाइक्स में है ये Yamaha RD350। इसके साथ ही धोनी के गैराज में खड़ी ये इनकी सबसे पुरानी और सबसे खास बाइक है। हां, हालांकि धोनी इस बात को मानते हैं कि इतने सालों से इसपर ध्यान ने देने की वजह से ये इस समय जरा बुरी कंडीशन में है। इसके बावजूद ये उनको बहुत पसंद है। वैसे आपको बता दें कि पुरानी बाइक्स को सहेज कर रखना धोनी को बहुत पसंद है।


आइए ले चलें आपको एम एस धोनी के गैराज में,दिखाते हैं उनका बाइक कलेक्‍शन
Suzuki Shogun
धोनी के गैराज में खड़ी ये एक और क्लासिक बाइक है, नाम है Suzuki Shogun। धोनी ने एक बार खुद ट्विट करते हुए अपने फैन्स ये बात शेयर की थी कि उनको पुरानी बाइकें रखने का बहुत शौक है। फिलहाल इस बाइक की कंडीशन बता रही है कि इन्होंने इसको जरा केयर के साथ रखा है।


आइए ले चलें आपको एम एस धोनी के गैराज में,दिखाते हैं उनका बाइक कलेक्‍शन
Yamaha Thundercat
ये बाइक Yamaha Thundercat 1996 में लॉन्च हुई थी। उससे भी बड़ी बात ये है इसका प्रोडक्शन इसी साल शुरू होकर इसी सान खत्म भी हो गया था। उसके बाद इस बाइक को YZF600R नाम से जाना जाने लगा। बाइक के फीचर्स की बात करें तो इसमें 599cc इंजन दिया गया था। वैसे इस बाइक को लोगों के सामने स्पोर्ट्स बाइक के तौर पर उतारा गया था।

Cricket News inextlive from Cricket News Desk

 

Cricket News inextlive from Cricket News Desk