फुटबॉल के बाद धोनी ने खरीदी हॉकी टीम
फुटबॉल और मोटर स्पोर्ट्स में हाथ आजमाने के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने हॉकी टीम खरीद ली है. धोनी ने सराहा परिवार के साथ मिलकर हॉकी इंडिया लीग में रांची फ्रेंचाइजी को खरीद लिया है. इस टीम को रांची रेज के नाम से जाना जाएगा. गौरतलब है कि सहारा परिवार इससे पहले यूपी विजाडर्स के नाम से टीम खरीद चुका है. रांची रेज में हिस्सेदारी के साथ अब सहारा परिवार हॉकी इंडिया लीग की दो टीमों का मालिक बन चुका है.
धोनी होंगे प्रिंसिपल ओनर
जनवरी में शुरू होने वानी हॉकी इंडिया लीग में धोनी रांची फ्रेंचाइजी के प्रमुख ओनर होंगे. गौरतलब है कि सहारा परिवार सिर्फ लॉजिस्टिकल सर्पोट देने की स्थिति में है. रांची में इस फ्रेंचाइजी कर जर्सी और टीम लोगो जारी किया गया. इससे पहले धोनी मोटर स्पोर्ट्स टीम माही रेसिंग के भी मालिक बन चुके हैं. इसके अलावा धोनी इंडियन सुपर लीग में फुटबॉल चेन्नईयिप एफसी के को-ओनर हैं.
धोनी ने कहा मेरे लिए खास दिन
Hindi News from Sports News Desk