सबसे शानदार फिनिशर बना सबसे धीमा

दुनिया के सबसे बड़े फिनिशर माने जाने वाले पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने रविवार को वेस्ट इंडीज के खिलाफ अपने करियर की सबसे धीमी पारी खेली, जिसके चलते टीम इंडिया को हार का सामना तो करना ही पड़ा साथ ही उनके नाम एक शर्मिंदा करने वाला कीर्तिमान भी जुड़ गया। धोनी ने यूं तो 114 गेंदो पर 54 रन बनाए लेकिन 49वें ओवर में जब वे आउट हुए तो टीम की जीत की उम्मीद और उनके चमत्कारी खेल का भरोसा भी टूट गया। धोनी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में 108 गेंदो पर 50 रन बनाए, जो किसी भारतीय क्रिकेटर द्वारा बनाया गया दूसरा सबसे धीमा शतक है। उनसे पहले 1999 में भारतीय बल्लेबाज सदगोप्पन रमेश ने केन्या के खिलाफ एकदिवसीय मैच में 117 गेंदो में 50 रन बनाए थे और धोनी के लिए यही राहत की बात है कि फिल्हाल वे सबसे धीमे अर्धशतक के रिकॉर्ड के मामले में अभी भी पहले नंबर पर हैं। वैसे इस फेहरिस्त में भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का नाम भी शामिल है। गांगुली ने 2005 में श्रीलंका के खिलाफ 105 गेंदो में अर्धशतक लगाया था।

धोनी ने क्यों कहा? मैं पुरानी वाइन जैसा हूं

और भी किए कमाल

धोनी ने 114 गेंदो पर 54 रनों की अपनी इस सुपर स्लो पारी में और भी रिकॉर्ड बनाये हैं। जैसे पूरी पारी के दौरान 100 से ज्यादा गेंद खेलने के बाद भी कोई बाउंड्री ना लगने का रिकॉर्ड बनाना। 47.37 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए धोनी ने अपनी इनिंग्स में सिर्फ एक चौका लगाया। साथ ही उनके वनडे करियर में ये पहला मौका था 25 से ज्यादा रन बनाने के बाद उनका स्ट्राइक रेट 50 से नीचे गया है। 2010 में न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने 50.66 की औसत से 75 गेंदो में 38 रन बनाए थे।

वेस्टइंडीज में इंडिया को मिली पहली मात

जानें फील्ड पर इन क्रिकेटरों को बुलाते हैं किस नाम से

Cricket News inextlive from Cricket News Desk

Cricket News inextlive from Cricket News Desk