RANCHI : चंद्रपुरा-धनबाद रेल खंड के दुग्दा हाल्ट के पास जिस 17 वर्षीय छात्र योगेश किशोर की लाश दुग्दा पुलिस ने 18 नवंबर को बरामद की थी, उसकी हत्या ऑनर किलिंग में हुई थी। मामले में दो नामजद आरोपियों को गिर3तार कर पुलिस ने जेल 5ोज दिया है, वहीं बाकी दो ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। साथ ही पुलिस ने लड़की के साथ उसकी मां, पिता व चाचा को 5ाी हिरासत में ले लिया है। गौरतलब हो कि योगेश रांची स्थित आरटीसी इंटर कॉलेज में सेकेंड ईयर का स्टूडेंट था, जो मूल रूप से धनबाद के कच्छी बलिहारी निवासी देवेन महतो का बेटा था।

1या कहा लड़की ने

थाना प्रभारी ने बताया कि लड़की के अनुसार, उसके परिजनों ने चंद्रपुरा स्टेशन पर ही दोनों को 17 नवंबर को ट्रेन से उतारा था। लड़के को कहां ले गए इसकी जानकारी उसे नहीं है। पुलिस के अनुसार, रांची से धनबाद लौटने की जानकारी लड़की के परिजनों को मिल गई थी। उसके बाद साजिश के तहत उसे चंद्रपुरा में उतार के ले गए और उसकी हत्या कर दी।

15 नवंबर से गायब था योगेश

मृतक के पिता देवेन महतो के अनुसार, योगेश रांची स्थित राम टहल चौधरी इंटर कॉलेज में सेकेंड ईयर का स्टूडेंट था। कॉलेज के हॉस्टल से वह 15 नवंबर की शाम से ही गायब था। गुमशुदगी का सनहा टाउन थाना रांची में दर्ज है। वहीं, खुशबू फागू महतो इंटर कॉलेज कपुरिया में पढ़ती है, जो 16 नवंबर को अपने घर से गायब थी। पता चला कि रांची रेलवे स्टेशन के पास स्थित न्यू विश्वास होटल के रूम नंबर 7 में 16 नवंबर को दोनों ठहरे थे। अगली सुबह दोनों होटल से निकल गए। लेकिन वापस नहीं आने पर होटल मैनेजर ने दोनों के सामान व बैग 18 नवंबर को चुटिया थाना में जमा करवा दिया था।

ये किए गए हैं गिर3तार

पुलिस ने लड़की के पिता राजू महतो, चाचा बिरबल महतो, फुफेरे भाई छोटे लाल महतो और बंधुलाल महतो को गिर3तार कर जेल भेज दिया है।

पिता ने पहले ही जताई थी आशंका

योगेश के पिता देवेन महतो ने इसे ऑनर किलिंग का मामला बताते हुए दुग्दा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। दर्ज प्राथमिकी में देवेन महतो ने कहा है कि उनके बेटे का लव अफेयर राजू महतो की 17 वर्षीया पुत्री के साथ चल रहा था। मामले में लड़की के पिता ने कहा था कि राजू महतो, चाचा बीरबल महतो, बसंत महतो, प्रमोद महतो और फुफेरे भाई छोटेलाल महतो व बंधुलाल महतो ने योगेश को अगवा कर हत्या कर दी।