- शाहपुर की घटना, सिर, चेहरे और प्राइवेट पार्ट पर गंभीर चोट के निशान

GORAKHPUR: शाहपुर एरिया में रेल कर्मी की पत्‍‌नी की टांगी से काटकर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस, फोरेंसिक टीम, डॉग स्क्वॉयड मामले की जांच में जुट गई। शक के आधार पर पुलिस तीन को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

बेटे के साथ रहती थी महिला

जंगल तुलसीराम बिछिया पुरानी बस्ती निवासी मुन्नी लाल रेल कर्मी थे। उनकी मौत के बाद पत्‍‌नी भोली देवी को पेंशन मिलता था। बेटा रंजित नगर निगम में ठेके पर सफाई करता है। पत्‍‌नी मायके बनारस चली गई है। एक अन्य बेटे अनिल की पहले ही मौत हो गई थी। पत्‍‌नी रनिया रेलवे में सफाई कर्मी है। वह रेलवे में सरकारी आवास में रहती है। भोली देवी रंजीत के साथ रहती थी।

घर पर अकेली थीं

बुधवार की सुबह रंजीत रामजानकी नगर में सफाई करने गया था। मां भोली देवी घर पर अकेली थी। करीब 2 बजे रंजीत घर लौटा तो कमरे में बेड पर मां की लाश दिखी। फर्श पर खून पसरा हुआ था। यह दृश्य देख वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना के बाद एसपी सिटी, सीओ गोरखनाथ, शाहपुर पुलिस पहुंच गई।

बेरहमी से मारा गया

बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या की गई थी। सिर, चेहरे और प्राइवेट पाटर्स को बुरी तरह से चोट पहुंचाया गया था। दोनों आंखें भी निकाली ली गई थी। पिछले महीने घर में चोरी हुई थी। इस दौरान शाहपुर पुलिस को तहरीर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में तीन संदिग्ध युवक त्रिभुवन, अनूप, चुन्नू को पकड़ा भी था लेकिन छोड़ दिया। रंजीत का कहना है कि उन्हीं तीनों पर शक है। पुलिस उन्हें गिरफ्त में लेकर पूछताछ में लगी है। पुलिस ने डॉग स्क्वायड की मदद से हत्या में प्रयुक्त टांगी, पाइप, चालू और पट्टा बरामद कर लिया है।