-नई दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस में सेना के जवान ने महिला से की छेड़खानी

-मुगलसराय स्टेशन पर जीआरपी ने किया गिरफ्तार, रिपोर्ट दर्ज करके भेजा जेल

VARANASI

नई दिल्ली से रांची जा रही ख्ब्भ्ब् डाउन राजधानी एक्सप्रेस में महिला से छेड़खानी का मामला सामने आया है। छेड़खानी का आरोप सेना के जवान पर है। शनिवार की रात नशे में धुत सेना के जवान ने ट्रेन के कोच बी-म् में सफर कर रही महिला के साथ इलाहाबाद के आसपास छेड़खानी की। महिला ने जीआरपी के हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराई। ट्रेन के मुगलसराय स्टेशन पर पहुंचते ही आरोपित जवान को अरेस्ट कर लिया गया। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए उसे जेल भेज दिया गया है।

कोच में मचा दिया हंगामा

नई दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस शनिवार की शाम को दिल्ली से रवाना हुई। रांची निवासी महिला कोच बी-म् में सफर कर रही थी। देर शाम ट्रेन कानपुर स्टेशन पहुंची। नशे में धुत सेना का जवान राकेश उसी कोच में सवार हुआ जिसमें महिला सफर कर रही थी। जवान ने कोच में आते ही हंगामा शुरू कर दिया। कोच में मौजूद अन्य पैसेंजर्स का सामान आदि फेंकने लगा। विरोध करने वालों के साथ गाली-गलौज करने लगा। उसने महिलाओं से अभद्रता भी की। उसकी हरकत से डरे सहमे पैसेंजर्स ने चुप रहने में ही भलाई समझी। जवान का हंगामा देर तक चलता रहा।

शुरू कर दी छेड़खानी

ट्रेन के इलाहाबाद के पास पहुंचने पर रांची निवासी महिला वाशरूम जा रही थी। उसे अकेला देख नशे में धुत सेना के जवान ने छेड़खानी शुरू कर दी। महिला ने किसी तरह से खुद को उसके चंगुल से छुड़ाया। मोबाइल फोन के जरिए जीआरपी कंट्रोल रूम को घटना की जानकारी दी। कंट्रोल ने वायरलेस के जरिए तत्काल इसकी सूचना ट्रेन के अगले स्टॉप मुगलसराय स्टेशन पर मौजूद जीआरपी थाने को दी। इसके बाद जीआरपी एक्टिव हो गयी। रात में क्क् बजे ट्रेन के मुगलसराय स्टेशन पहुंचते ही आरोपित सेना के जवान राकेश को गिरफ्तार कर लिया गया। महिला की तहरीर पर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए जेल भेज दिया गया है। मुगलसराय जीआरपी इंस्पेक्टर नंदजी यादव के अनुसार गिरफ्तार जवान रांची में तैनात है। छुट्टी बिताकर वह ड्यूटी ज्वाइन करने जा रहा था।