सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के उल्लंघन में फंसे मृत्युंजय परमार, चीफ प्रॉक्टर ने कार्रवाई के लिये लिखा पत्र

ALLAHABAD: सेंट्रल यूनिवर्सिटी इलाहाबाद में छात्रसंघ चुनाव को लेकर एडमिनिस्ट्रेशन सख्त है। चीफ प्रॉक्टर प्रो। आरएस दुबे ने कैम्पस में व्यापक चुनाव प्रचार के आरोप में विभिन्न पदों के लिये चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे 16 प्रत्याशियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इनमें अध्यक्ष पद की एक महिला प्रत्याशी भी शामिल है। सभी से आचार संहिता के मद्देनजर 07 अक्टूबर तक स्पष्टीकरण मांगा गया है।

जुलूस से सेमिनार में व्यवधान

अध्यक्ष पद के लिए कैंपेनिंग कर रहे मृत्युंजय राव परमार पुत्र गुरू प्रकाश राव निवासी चक इनामली नैनी को चीफ प्रॉक्टर की ओर भेजे गए नोटिस में कहा गया है कि बुधवार को आपने 70-80 समर्थकों संग कैम्पस में जुलूस निकाला। इससे सीनेट हाल परिसर में चल रहा इंटरनेशनल सेमिनार प्रभावित हुआ। कैम्पेनिंग को इविवि छात्रसंघ चुनाव विनियम 2012 एवं लिंगदोह समिति की संस्तुति का उल्लंघन मानते हुये कार्रवाई के लिये चुनाव अधिकारी के समक्ष साक्ष्य सौंपा गया है।

इन प्रत्याशियों पर लटकी तलवार

मृत्युंजय राव परमार- अध्यक्ष पद हेतु

चन्द्रशेखर चौधरी- उपाध्यक्ष पद हेतु

उदय प्रकाश यादव- अध्यक्ष पद हेतु

देवेश यादव सोनू- उपमंत्री पद हेतु

सचिन सिंह- महामंत्री पद हेतु

कमल कुमार- उपमंत्री पद हेतु

सूरज तिवारी- उपाध्यक्ष पद हेतु

विकास यादव- महामंत्री पद हेतु

अंजनी मिश्र- महामंत्री पद हेतु

प्रियंका सिंह- अध्यक्ष पद हेतु

निर्भय द्विवेदी- महामंत्री पद हेतु

अर्पित सिंह- महामंत्री पद हेतु

रोहित यादव- महामंत्री पद हेतु

प्रदीप कुमार मौर्य- संयुक्त मंत्री पद हेतु

शिवम कुमार तिवारी- उपाध्यक्ष पद हेतु

प्रशांत शुक्ल- उपाध्यक्ष पद हेतु