वह विवाद में फंस गए

जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव कल लखनऊ में एक कार्यक्रम में भाग ले रहे थे। इस दौरान वह प्रदेश की कानून एवं व्यवस्था के अन्य राज्यों से बेहतर होने के दावे कर रहे थे। इसके साथ ही वह सरकार की उपलब्धियों को भी गिनाने से नहीं चूक थे, लेकिन तभी वह एक ऐसा बयान दे गए कि वह विवाद में फंस गए हैं। समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव का कहना था कि आज अक्सर ही लोगों को झूठे मामलों में फंसाने के लिए बलात्कार का आरोप लगा दिया जाता है। उनका कहना था कि सबसे खास बात तो यह है कि जिनमें महिला से बलात्कार एक व्यक्ति करता है, लेकिन शिकायत में चार-चार लोगों का नाम ले लिया जाता है।

कोई पहला बयान नहीं

इतना ही नहीं मुलायम सिंह का कहना था कि जब कि सही मायने में देखा जाए तो प्रैक्टिकली मुमकिन ही नहीं हैं। चार लोग एक महिला के साथ रेप नहीं कर सकते हैं। मुलायम सिंह यादव के इस बयान का चारो तरफ विरोध हो रहा है। विरोधी पार्टियां भी उनके इस बयान की निंदा कर रही हैं। लोगों का कहना है कि मुलायम सिंह के इन बयानों से साफ झलक रहा है कि उनके मन में महिलाओं के लिए कोई सम्मान नही है। उनके इन बयानों से ऐसे अपराध घटने की बजाय और ज्यादा बढेंगे। गौरतलब है कि पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव का यह महिलाओं पर कोई पहला बयान नहीं है। इसके पहले भी वह रेप के मामलों में कह चुके है कि लड़कों से गलती हो जाती है।

Hindi News from India News Desk

National News inextlive from India News Desk