PATNA : पुलिस और नगर निगम के द्वारा शहर में अतिक्रमण हटाने का काम शुक्रवार को भी जारी रहा। सिटी अंचल के द्वारा चलाए गए अभियान के दौरान झाऊगंज और चौक के बीच विरोध किया गया। अतिक्रमणकारी प्रशासन के पदाधिकारी से ही उलझ गए। इस पर तीन लोगों को हिरासत में लेकर सामान ज?त करते चौक थाना लाया गया। एनसीसी अंचल के द्वारा राजीव नगर में अभियान चलाया गया।

-विरोधियों को पहुंचाया थाना

सिटी अचल के ईओ अजय कुमार ने बताया कि निगम के स्टाफ विजय कुमार निराला और रीतेश रंजन आदि को टास्क फोर्स की टीम के द्वारा भेजा गया। कार्यपालक दंडाधिकारी उमेश कुमार सिंह और पुलिस पदाधिकारी एवं बल साथ में था। बेगमपुर में आरओबी के दोनों ओर झोपडि़यों को ध्वस्त किया गया। इसके बाद टीम चौक थाना मोड़ से दोनों ओर अतिक्रमण हटाते हुए चौक की ओर बढ़ रही थी। इसी दौरान कचौड़ी गली के आगे कपड़ा दुकान द्वारा बाहर में अतिक्रमण किया गया था। उसे तोड़ने और हटाने की बात कहने पर वह प्रशासन और पुलिस से उलझ गया। इस दौरान खाजेकलां स?जीमंडी के मुकेश कुमार, रामबाग मोड़ के कौशल और हाजीगंज के रंजीत को पुलिस पकड़ चौक थाना ले गई।

-राजीव नगर में भी हुई कार्रवाई

राजीवनगर में नाला के दोनों ओर झोपड़ी और दुकान को निगम ने ध्वस्त किया। ईओ शैलेश कुमार ने बताया कि सिटी मैनेजर ओमप्रकाश ने जो रिपोर्ट दी है, उसमें आंशिक विरोध किया गया, मगर पुलिस बल द्वारा सख्ती बरते जाने पर लोग शांत हो गए।