PATNA : नगर निगम और पुलिस के संयुक्त प्रयास से शनिवार को चीना कोठी मंदिर और सिटी में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान अवैध निर्माण को ध्वस्त करते हुए सामान को जब्त किया गया और सिटी में जुर्माना भी वसूल किया गया।

-15,500 रुपए की हुई वसूली

सिटी अंचल के ईओ ने बताया कि जीरो माइल से धनुकी मोड़ के बीच अतिक्रमण हटाया गया। इसके बाद टीम ने ओल्ड बाइपास के जिन्नादि मस्जिद के पास कुम्हरार पार्क के बीच सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण को हटाया। इस दौरान अवैध निर्माण को ध्वस्त भी किया गया। 13 अतिक्रमणकारियों से 15,500 रुपए जुर्माना भी वसूल किया गया।

-चीना कोठी में चला अभियान

नूतन राजधानी अंचल के चीनाकोठी में अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया। इसमें बुद्धा कॉलोनी थाना की पुलिस ने भी सहयोग किया। इस दौरान 25-30 झोपडि़यों को ध्वस्त किया गया। अवैध निर्माण को तोड़ा गया। साथ ही सामान भी जब्त किया गया।