आई कनसर्न

- मुनादी बार-बार पर अतिक्रमण नहीं हटा रहा निगम

- बीते चार दिन से बंद है अतिक्रमण हटाओ अभियान

मेरठ। नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान एक बार फिर से फुस्स हो गया है। हर बार नगर निगम पुलिस न मिलने का बहाना बनाकर अभियान को बंद कर देते थे, लेकिन इस बार नगर निगम ने व्यापारियों के आगे अतिक्रमण हटाओ अभियान को बंद कर दिया है।

केवल मुनादी

नगर निगम का अभियान अब केवल मुनादी तक रह गया है। इस बानगी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है। नगर निगम ने अतिक्रमण हटाने के लिए हापुड़ अड्डे पर दो बार मुनादी करा चुका है। वहीं घंटाघर से जली कोठी पीर तक अतिक्रमण हटाने के लिए तीन बार मुनादी कराई जा चुकी है। लेकिन वहां पर एक बार भी अभियान नहीं चला है।

व्यापारियों ने जताया था विरोध

नगर निगम के अतिक्रमण हटाओ अभियान का व्यापारियों ने विरोध किया था। संयुक्त व्यापार संघ भी अभियान के विरोध में आ गया था। नगर आयुक्त का घेराव कर जमकर हंगामा किया था। व्यापारियों का कहना था कि एक टीम बनाकर पहले अतिक्रमण का सर्वे कर ंिलया जाए।

जिस जगह से अतिक्रमण हटा है वहां पर सड़के चौड़ी दिखने लगी है। साथ ही जाम की समस्या भी खत्म हो गई है। अतिक्रमण तो पूरे शहर से हटना चाहिए।

-सुनील कुमार गुप्ता

शहर में जाम का मुख्य कारण ही अतिक्रमण है। यह तो जरूर हटना चाहिए। जो नहीं हटा रहे है उनके ऊपर जुर्माना लगाया जाए।

-तुषार गुप्ता

शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान से काफी फर्क पड़ रहा है। अब जाम दिखाई नहीं दे रहा है। पुलिस कर्मी एक्टिव दिखाई देते हैं अब।

-विद्याधर दूबे

अभियान को बंद नहीं किया है। व्यापारी की जो मांग थी। उस पर विचार किया जा रहा है। अतिक्रमण किसी को भी करने नहीं दिया जाएगा। मुनादी कराई जा रही है।

-डीकेएस कुशवाहा, नगर आयुक्त