JAMSHEDPUR: गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित टूइलाडूंगरी ए ब्लॉक निवासी ब्0 वर्षीय बबलू ने आखिर शनिवार को दम तोड़ दिया। इसके साथ ही एक प्रेम कहानी का दुखद अंत हो गया। वह पिछले चार दिन से वह जिंदगी और मौत से जूझ रहा था। बबलू ने शेखर कालिंदी की बहन से कुछ दिन पहले कोर्ट मैरिज शादी की थी। शादी दोनों पक्ष के परिवार वालों की सहमति से ही हुई थी। शेखर कालिंदी रिश्तेदारों और मित्रों के ताने सुन रहा था। इससे आक्रोशित होकर शराब के नशे में मंगलवार की शाम उसने बबलू साव के पेट में चाकू घोंप दी थी। इतना ही नहीं उसने अपनी बहन की भी घर में बेरहमी से पिटाई की थी। इसके कारण शेखर की बहन बेहोश हो गई थी। चाकू से घायल बबलू साव को ट्रीटमेंट के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में एडमिट किया गया था। बबलू साव डिश केबल ऑपरेटर का काम किया करता था।

लंबे समय से था प्यार

बबलू साव का शेखर कालिंदी की बहन के साथ लंबे समय से प्रेम संबंध चल रहा था। स्वजातीय नहीं होना विवाह में बाधक था। बाद में परिजनों की रजामंदी के साथ मध्यस्थता से दोनों ने कोर्ट मैरीज शादी कर ली। इसके बाद तय हुआ कि एक माह बाद बबलू और उसकी पत्नी एक साथ रहेंगे, लेकिन उनके साथ रहने का सपना पूरा नहीं हुआ। शेखर कालिंदी ने गुस्से और नशे की लत की वजह से अपने ही दामाद की हत्या कर दी। मौत के पूर्व पुलिस को दिए गए बयान में बबलू साव ने शेखर कालिंदी पर जान मारने की नीयत से चाकू घोंप देने की शिकायत गोलमुरी थाने में दर्ज कराई थी। घटना के बाद से शेखर कालिंदी फरार है।