- जान बख्शने को गिड़गिड़ाया, की भागने की कोशिश

- सब्जी खरीदने के बात कहकर घर से निकला था चंद्रमा

द्दह्रक्त्रन्य॥क्कक्त्र : गुलरिहा एरिया के महराजगंज, मानीराम टोला निवासी चंद्रमा की बदमाशों ने हत्या कर दी। ट्यूज्डे मार्निग जंगल टिकरिया में पनियरा रोड किनारे उसकी डेड बॉडी मिली। बदमाशों ने उसके सिर में पीछे से दो गोली मारी थी। मृतक के भाई की तहरीर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ हत्या, हत्या की साजिश रचने का मुकदमा दर्ज किया है। मंडे दोपहर चंद्रमा कचहरी गया था। वहां से लौटकर वह सब्जी खरीदने चौराहे पर चला गया।

सोखा के बताने पर तलाश में निकला था बेटा

मंडे दोपहर कुछ लोगों के साथ चंद्रमा गोरखपुर कचहरी में गया। वहां से लौटते समय महराजगंज चौराहे पर चाय पी। उसके बाद सब्जी लेने बाजार चला गया। लेकिन रात में वह घर नहीं पहुंचा। सुबह चंद्रमा का बड़ा बेटा गुड्डू उसकी तलाश में निकला। एक सोखा ने बताया कि उसके पिता उत्तर की तरफ गए हैं। जंगल टिकरिया में डेड बॉडी की सूचना पर पहुंचा तो पिता की पहचान कर ली। उसने पुलिस को बताया कि उसके पिता छह भाई हैं। तीन सगे चाचा पनियरा एरिया के बभनौली में रहते हैं। मृतक के तीन बेटे और दो बेटियां हैं। बेटियों की शादी हो चुकी है।

जान बचाने को गिड़गिड़ाया, फटा था घुटने पर पायजामा

हालात बता रहे थे कि चंद्रमा को जबरन किसी व्हीकल से जंगल में ले जाया गया। सुनसान जगह पर ले जाकर उसको गोली मारी गई, लेकिन जान बचाने के चक्कर में वह व्हीकल से कूद गया। उसके दोनों घुटनों पर पायजामा कूदने से फट गया था। हमलावरों से बचने के लिए उसने जानमाल की गुहार भी लगाई, लेकिन बदमाश उसको बख्शने के मूड में नहीं थे। मौके पर एक विशेष प्रकार की बोर के खोखे बरामद हुए। दो सौ मीटर तक खून के छींटे भी पसरे हुए थे। उसकी जेब में 102 रुपए भी मिले। इस बोर के कारतूस का यूज कोई पुराना, शातिर क्रिमिनल ही कर सकता है। ऐसे में संभावना बढ़ गई है कि चंद्रमा किसी गहरी साजिश का शिकार हुआ है।

पुरानी रंजिश में छह के खिलाफ हत्या का मुकदमा

चंद्रमा के भाई के रामजतन निषाद ने छह लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। उसने अपने मोहल्ले के राम हरि उर्फ हरीराम, श्यामदेव, विक्रम, राम किशुन गुप्ता, कतवारू, मुन्ना गुप्ता के खिलाफ तहरीर दी। आरोप लगाया कि पुरानी रंजिश में लोगों ने उसका मर्डर कर दिया। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया। हालांकि पुरानी रंजिश में शातिराना ढंग से हुए मर्डर की कहानी लोग पचा नहीं पा रहे हैं।

प्रापर्टी के विवाद में मर्डर की बात सामने आई है। नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके उनकी तलाश की जा रही है।

सतेंद्र कुमार, एसपी सिटी