-टोंटो थाना क्षेत्र के टोपाबुरू गांव की है घटना

-बहन और उसके प्रेमी को जिंदा जालाया था कुछ लोगों ने

-गवाही नहीं देने के लिए बनाया जा रहा था दबाव

-पुलिस की छानबीन, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

CHAIBASA: बहन की हत्या का गवाह होने के कारण टोंटो थाना क्षेत्र के टोपाबुरू गांव निवासी बिरसा लागुरी (ख्ब् वर्ष) की गांव के कुछ लोगों ने मिलकर हत्या कर दी। रविवार रात लगभग आठ बजे गांव के ही तीन-चार युवक उसे तमाडि़या साई छाता मेला देखने के बहाने घर से बुलाकर ले गये। इसके बाद तेज धारदार हथियार से उसकी गला रेत कर हत्या कर शव को देव नदी के किनारे झाडि़यों में फेंक दिया था। मृतक के परिजनों को दूसरे दिन सुबह उसकी शव देव नदी के किनारे झाड़ी पर मिला। इसके बाद स्थानीय थाना में घटना की जानकारी दी गयी। जानकारी पाकर पुलिस घटना स्थल पहुंची और मामले की जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

मृतक की पत्नी संध्या लागुरी ने बताया कि टोपाबुरू गांव के ही जोया लागुरी, बुधन लागुरी और नाथो लागुरी ने रविवार की रात पति बिरसा लागुरी को छाता मेला देखने के लिए बुला कर ले गए थे। दूसरे दिन सुबह बिरसा का शव नदी के किनारे पड़ा मिला। संध्या लागुरी ने आशंका जतायी है कि मृतक की बहन और उसके प्रेमी को दो वर्ष पूर्व गांव के ग्रामीणों ने मिलकर ¨जदा जला दिया था। इस हत्याकांड में गांव के ग्रामीण मुंडा समेत अन्य लोग जेल में बंद हैं। इस केस का गवाह बिरसा लागुरी था। ग्रामीणों ने उसे गवाही नहीं देने पर दबाव बना रहे थे। परिजनों से बताया कि इसके लिए उसे कई बार धमकी भी मिल चुकी थी।